Published : Nov 11, 2020, 06:33 PM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 09:55 AM IST
मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) के भाई अक्षत (akshat) की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में हो रही है। 2 दिन तक चलने वाले इस वेडिंग फंक्शन की शुरुआत बुधवार दोपहर मेहंदी सेरेमनी से हुई। शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। कंगना ने ट्विटर पर भाई की मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई के हाथों में छोटी सी आकाशगंगा मेरे द्वारा बनाई गई। फोटो अक्षत रितु के साथ बैठे हुए हैं और अपने हाथ में लगी मेहंदी दिखा रहे हैं।वहीं गुरुवार को सुबह 9.15 पर अक्षत अपनी मंगेतर रितु सांगवान के साथ सात फेरे लेकर शादी के के बंधन में बंधेगे। शाम को रिसेप्शन का होगा, जिसमें दोनों परिवार के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। कंगना के भाई की शादी से जुड़ी कुछ फोटोज भी सामने आई है, जिसमें वे झील किनारे बैठकर परिवारवालों के साथ डिनर करती नजर आ रही है।
कंगना और रंगोली दोनों ने मिलकर भाई अक्षत के हाथों में शादी की मेहंदी लगाई। इस मौके पर अक्षत की होने वाली दुल्हन रितु भी साथ थी।
210
अपनी मां के साथ रंगोली चंदेल। कंगना की मां ने भी बेटे की शादी की खुशी में हाथों में मेहंदी लगवाई।
310
भाई की शादी में पति के साथ बेहद रोमांटिक नजर आई रंगोली चंदेल।
410
अक्षत और रितु की शादी की थीम रजवाड़ा है, जिसके लिए 10 नवंबर को ही पूरा रनोट परिवार दुल्हन के परिवार वालों के साथ उदयपुर पहुंच गया था। शादी के कार्यक्रम 2 दिन तक चलेंगे।
510
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे लीला पैलेस के अंदर ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- भाई की शादी।
610
कंगना भाई की शादी के लिए उदयपुर के द लीला पैलेस में ठहरी हैं। कंगना ने बीती रात शीश महल रेस्टोरेंट में राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भाई अक्षत मां आशा और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।
710
शादी के लिए राजस्थानी थीम से होटल को सजाया गया है। इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ कठपुतली शो आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। इनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए से अधिक है।
810
इससे पहले कंगना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने भांजे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिखीं थीं। दोनों उदयपुर के होटल में थे। इससे पहले कंगना के भाइयों की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आ चुके हैं। इसमें कंगना और रंगोली जमकर डांस करती दिखाई दी थीं।
910
इस हाई प्रोफाइल शादी में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर सहित कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी समारोह में शामिल होने वाले अतिथि उदयपुर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और झीलों में बोटिंग का लुत्फ भी उठाएंगे। इसके विशेष इंतजाम भी किए गए।
1010
कंगना का उदयपुर से पुराना नाता है। उनकी कुलदेवी उदयपुर जिले के जगत गांव में स्थित हैं। कंगना की कुलदेवी मां अंबिका हैं। कंगना ने अपने ट्विटर पर भाई की शादी से जुड़े कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।