कपिल शर्मा से पंजाब की कैटरीना तक, लॉकडाउन में इन सेलेब्स ने कई किलो वजन घटा लोगों को किया शॉक्ड

Published : Nov 18, 2020, 03:26 PM IST

मुंबई. कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन ने लोगों को परिवार के साथ रहने का मौका दिया। साथ ही इस टाइम को लोगों से लेकर स्टार्स तक ने अपने परिवार के टाइम स्पेंड किया। इस लॉकडाउन में कई स्टार्स ने बहुत कुछ सीखने की कोशिश की। साथ ही कुछ ने फिटनेस पर ध्यान दिया। ऐसे में अब कपिल शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपना 11 किलो वजन घटा लिया है। वो जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। कपिल शर्मा समेत इन सेलेब्स ने लॉकडाउन में घटाया वजन...

PREV
16
कपिल शर्मा से पंजाब की कैटरीना तक, लॉकडाउन में इन सेलेब्स ने कई किलो वजन घटा लोगों को किया शॉक्ड

कपिल शर्मा ने 92 किलो वजन से 11 किलो वजन घटाया है। इसके पीछे की वजह भी खास है। दरअसल, कपिल शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसी वजह से कॉमेडियन इन दिनों इतनी मेहनत कर रहे हैं। कपिल शर्मा अब पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो वेटलॉस जर्नी का जिक्र कर रहे हैं और उन्होंने बताया 11 किलो वजन घटाया। अब वो 81 किलो के रह गए। अभी वो 6 किलो वजन और भी घटाएंगे।

26

वहीं, कृति सेनन ने लॉकडाउन में 15 किलो वजन घटाया। कृति सेनन ने अपने बढ़ते वेट को घटाने के लिए सबसे पहले डाइटीशियन की मदद ली थी। एक्ट्रेस के अचानक इस तरह से वजन बढ़ने के सबसे बड़ा कारण उनकी आने वाली फिल्म 'मिमी' थी, जिसमें उन्हें प्रेग्नेंसी सीन शूट करने थे और इसके लिए उन्हें सख्त निर्देश भी दिए गए थे कि फिल्म के सीन के लिए वजन बढ़ाना होगा क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि कैरेक्टर का चेहरा पतला हो।' 

36

इसके साथ ही टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13 की फेवरेट कंटेस्टेंट रहीं पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल ने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि दो रोटी की भूख होने पर उन्होंने 1 खाई और बिना वर्कआउट के वेटलौस किया। उन्होंने वजन कम करने के लिए नॉन वेज, आइस्क्रीम और चॉकलेट तक खाना छोड़ दिया था। 

46

कंगना रनोट ने लॉकडाउन में 5 किलो वजन घटाया था। एक्ट्रेस लॉकडाउन के शुरुआती समय में वजन घटाया था। सबसे पहले 21 दिन का लॉकडाउन लगा था। इसी बीच उन्होंने 5 किलो वजन घटाया था। उन्होंने जयललिता की बायोपिक फिल्म थलाइवी के लिए अपना तकरीबन 20 किलो वजन बढ़ा लिया था। 

56

इसके अलावा टीवी की 'गंगूबाई' ने लॉकडाउन में वजन घटाया था। कॉमेडियन ने लॉकडाउन में 22 किलो वजन घटाया था। गंगूबाई का असली नाम सलोनी दैनी है। वो चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर उनका 22 किलो वजन घटाना सभी को शॉक्ड कर दिया था।

66

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल प्ले करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट अविका गौर अब 23 साल की हो गई हैं। उन्होंने भी लॉकडाउन में 13 किलो वजन घटाया था।   

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories