मुंबई. बॉलीवुड का सबसे फेमस खानदान कपूर खानदान से सालभर में तीसरी बार मौत की खबर सुनने को मिली है। जनवरी 2020 में जहां राज कपूर की बेटी रितु नंदा (ritu nanda) का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वहीं, अप्रैल में ऋषि कपूर (rishi kapoor ) भी कैंसर की वजह से दुनिया छोड़कर चले। अब राजीव कपूर (rajiv kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कपूर के 5 बच्चों में से 3 दुनिया को अलविदा को कह चुके हैं। छोटे भाई राजीव कपूर की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी बड़ी बहन रीमा जैन (reema jain) के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। छोटे के निधन से दुखी रीमा जैन फूट-फूटकर रोई। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि दोनों बेटों और बहू ने उन्हें बमुश्किल संभाला।