तैमूर ने लगवाई मम्मी करीना कपूर की दौड़ फिर हांफने लगी बेबो, 6 PHOTO में देखें मां-बेटे की मस्ती

Published : Dec 01, 2022, 04:15 PM ISTUpdated : Dec 01, 2022, 04:38 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर (Kareena Kapoor) जब भी अपने प्रोजेक्ट्स से फ्री होती हैं तो फैमली के साथ पूरा वक्त गुजारती हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि करीना बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है और मां-बेटे एक-दूसरे के पीछे दौड़ लगा रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर मस्ती में दौड़ रहे हैं और करीना उनके पीछे-पीछे भाग रही हैं। हालांकि, बेटे के पीछे भागने के बाद करीना थोड़ी देर बाद हांपने लगी लेकिन मां-बेटे की इन मस्ती भरी फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। नीचे देखें करीना कपूर और तैमूर अली खान की कुछ मस्तीभरी फोटोज...

PREV
16
तैमूर ने लगवाई मम्मी करीना कपूर की दौड़ फिर हांफने लगी बेबो, 6 PHOTO में देखें मां-बेटे की मस्ती

करीना कपूर फिलहाल किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही है। बता दें कि हाल ही में वह लंदन से एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटी हैं और इन दिनों फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही है।

26

फोटोज में देखा जा सकता है कि जहां करीना कपूर बेटे के पीछे भागते वक्त खुश दिख रही है तो तैमूर का एक्साइटमेंट भी देखने लायक है।

36

इस दौरान ने तैमूर अली खान ने ओशन ग्रीन कलर का डॉट वाला टी-शर्ट और निक्कर पहन रखी थी। वे मम्मी के आगे दौड़ लगाते जमकर एन्जॉय करते दिखे।

46

करीना कपूर भी इस दौरान फॉर्मल वियर में नजर आ रही है। उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग का बरमूडा कैरी कर रखा है। 

56

इस फोटो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर दौड़ते-दौड़ते हांपने लगती है और रूक जाती है लेकिन तैमूर का एक्साइटमेंट खत्म नहीं होता।

Recommended Stories