मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लिए कहा जाता है कि वो जो कर जाए कम है। इतना ही नहीं वे यह भी जानती है लाइमलाइट कैसे बटोरी जाती है। पिछले कुछ दिनों करीना करी-करीब हर सुबह हाथ में कॉफी का मग लिए अपने अपार्टमेंट के बाहर नजर आती है। शनिवार को भी करीना का ऐसा ही कुछ देखने को मिला। सामने आई करीना की फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने न तो ठीक से बाल बनाए है और बिना मेकअप का चेहरा ऐसे लग रहा है जैसे उन्होंने मुंह तक नहीं धोया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नीचे देखे करीना कपूर की फोटोज और यूजर्स द्वारा किए गए कमेंट्स...
सुबह-सुबह हाथ में कॉफी का मग लिए घर से बाहर निकली करीना कपूर ने सफेद रंग की शर्ट और धारीधार पैंट पहन रखी है। उनके बाल अजीब से बंधे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे मोबाइल में बिजी नजर आई।
28
करीना कपूर की हालत देखकर एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसी दिखने लगी है। एक अन्य ने लिखा- आखिर ये घर पर बैठकर कॉफी क्यों नहीं पीती है। एक ने लिखा- कभी देखा नहीं किसी को इस तरह घर के बाहर कॉफी पीते। एक बोला- हर बार इस तरह से देखने बहुत इरीटेटिंग लगने लगा है।
38
इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। एक ने करीना कपूर के लुक को देखकर कहा- कैसी लग रही है, लगता है आज मुंह नहीं धोया है। एक बोला- क्यों ये हमेशा हाथ में मग लिए नजर आती है। एक अन्य ने लिखा- हर बार हाथ में कप लिए दिखने अजीब लगने लगा है।
48
हाल ही में खबर आई थी कि निर्देशक सुजॉय घोष, करीना कपूर के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म को जय शेवकरमणि प्रोड्यूस करेंगे।
58
बता दें कि फरवरी से इस फिल्म शूटिंग शुरू होगी, जिसे दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में शूट किया जाएगा। सुजॉय इस फिल्म की शूटिंग 2 महीने में ही खत्म करने के मूड में है। खबरों की मानें तो करीना की इस फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।
68
बीती रात करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंची थी। कार में मम्मी की गोद में बैठे तैमूर इस दौरान लॉलीपॉप खा रहे थे और टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बना रहे थे।
78
तैमूर मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर अपना सिर यहां-वहां घूमा रहे थे और कैमरा को देख अजीब से एक्सप्रेशन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की प्रिटेंड टी-शर्ट पहन रखी थी।
88
तैमूर अली खान ने जैसे ही देखा कि कैमरामैन उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत अजीबोगरीब मुंह बनाना शुरू कर दिया। बेटे को ऐसा करता देख करीना कपूर को भी अजीब फील हो रहा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।