Published : Oct 19, 2021, 09:52 AM ISTUpdated : Oct 19, 2021, 09:56 AM IST
मुंबई. काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड सेलेब्स अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए हैं। उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर आ गई है। ज्यादातर सेलेब्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स तो मुंबई के बाहर और विदेश जाकर भी अपनी फिल्मों की शूटिंग करने में जुट गए हैं। वहीं, कई सेलेब्स सिटी में रहकर ही अपने अधूरे काम को पूरा करने में लगे हैं। इनके अलावा कई तो पार्टीज, इवेंट्स और लंच-डिनर डेट पर भी नजर आने लगे हैं। इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने अपार्टमेंट के बाहर घूमती नजर आई। इस दौरान वे घर के ही कपड़े पहने और बिना मेकअप नजर आई। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ बांद्रा में घूमते दिखे। नीचे देखें आखिर कौन सा सेलेब्स मुंबई की किन-किन जगहों पर नजर आया...
करीना कपूर का सामने आया लुक देख लोग खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं। कईयों ने तो यह तक कह दिया कि अब इनकी फोटोज देखकर वे बोर हो गए हैं। बता दें कि करीना ने हाल ही में अपनी फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है।
210
करीना कपूर ने इसी साल दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। बेटे को जन्म देने के कुछ महीने बाद ही वे काम पर लौट आई थी। इन दिनों वे फिल्म की जगह कमर्शियल ऐड को लेकर ज्यादा बिजी नजर आ रही है।
310
बीती रात बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। दोनों भाई मीडिया फोटोग्राफर्स को साथ-साथ पोज दिए। बता दें कि सनी का आज बर्थडे हैं।
410
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एयरपोर्ट पर नजर आई। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस कैरी कर रख थी। उनके हाथ में एक बड़ा सा बैग था। गॉगल और मास्क लगाए ही शिल्पा ने पोज दिए।
510
जॉन अब्राहम (John Abraham) अंधेरी में टी-सीरिज के ऑफिस के बाहर नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। बता दें कि उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 जल्दी ही रिलीज होने वाली है।
610
मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) बिना मेकअप और आंखों में उदासी लिए एयरपोर्ट पर नजर आई। बता दें कि वे इन दिनों रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही है।
710
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) एयरपोर्ट पर नजर आए। काले रंग के कपड़े पहने कार्तिक बिखरे बाल और गॉगल लगाए दिखे। उन्होंने बकायदा हाथ जोड़कर कैमरामैन को पोज दिए।
810
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)अंधेरी में नजर आई। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहन रखा था। वे बिना मेकअप की स्पॉट हुई। उन्होंने मास्क हटाकर फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
910
इलियाना डीक्रूज (Ileana DCruz) जीन्स की जैकेट पहने नजर आई। इस दौरान उनके बाल खुले थे और वे मास्क लगाए हुई थी। बता दें कि इलियाना लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
1010
टीवी एक्टर रवि दुबे पत्नी सरगुन मेहता के साथ एयरपोर्ट पर स्पट हुए। कपल ने बकायदा मास्क हटाकर कैमरामैन को पोज दिए। इस दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आए।