करीना कपूर संग घूमने निकले तैमूर दिखे सुपर एक्साइटेड, कभी कूदते तो कभी मम्मी का हाथ छुड़ा भागते आए नजर

Published : Aug 25, 2021, 03:24 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करके लौटी है। हालांकि, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया कि वे मालदीव को काफी मिस कर रही है। वहीं, बुधवार को बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलती नजर आई। इस दौरान जहां करीना बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई वहीं, तैमूर सुपर एक्साइटेड दिखे। घर से बाहर निकलते ही उनका अंदाज एकदम बदल गया। इतना ही नहीं तैमूर अब बड़े हो गए हैं तो वे मम्मी का हाथ पकड़कर चलना भी पसंद नहीं करते। करीना-तैमूर के अलावा अन्य सेलेब्स भी मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। नीचे देखें करीना कपूर के बेटे तैमूर की डिफरेंट अंदाज में फोटोज...

PREV
110
करीना कपूर संग घूमने निकले तैमूर दिखे सुपर एक्साइटेड, कभी कूदते तो कभी मम्मी का हाथ छुड़ा भागते आए नजर

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि घर से बाहर निलकते ही तैमूर मम्मी करीना से हाथ छुड़ाकर दौड़ते और कूदते नजर आए। तैमूर इस दौरान बेहद खुश भी नजर आए।

210

तैमूर ने इस दौरान डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट और पीच कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई थी। बेटे की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए करीना ने तैमूर को मास्क पहना रखा था। 

310

अपार्टमेंट से निकलते ही तैमूर ने मम्मी से हाथ छुड़ाया और पूरे जोश के साथ ज्प लगाते नजर आए। हालांकि, करीना ने उन्हें पकड़ने और संभालने की कोशिश भी लेकिन तैमूर ने तब तक दौड़ लगा दी।

410

करीना कपूर इस दौरान काली-सफेद धारी ड्रेस पहने नजर आई। उन्होंने एक साइड पर्स कैरी कर रखा था। अपने बालों को टाइट बांधे करीना गॉगल लगाए नजर आई। उनका ओवरऑल लुक बेहद स्टनिंग दिख रहा था। 

510

सनी देओल बढ़े दिनों बाद शूटिंग सेट पर नजर आए। नीले रंग की शर्ट औ खाकी पैंट पहने सनी ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था। हालांकि, ये क्लियर नहीं हुआ कि वे किसी शूटिंग कर रहे थे।

610

जॉन अब्राहम बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट हुए। डार्क नीले रंग की हुडी पहने जॉन कैमरामैन को देखते ही मुस्करा दिए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।

710

टाइगर श्रॉफ बांद्रा में नजर आए। इस दौरान उनके बाल बिखरे थे और वे थोड़े परेशान भी नजर आए। बता दें कि वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग में बिजी है।

810

सारा अली खान और राधिका मदान एयरपोर्ट पर नजर आई। दोनों ही एक-दूसरे के साथ बातें करने में बिजी दिखी। बता दें कि सारा की फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। 

910

कीकू शारदा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। पहले तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए और बाद में खुद ही हाथ हिलाकर ऐसा न करने को कहने लगे। बता दें कि कीकू इन दिनों द कपिल शर्मा में कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं।

1010

रकूलप्रीत सिंह एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की लॉन्ग ड्रेस कैरी कर रखी थी।  बता दें कि जल्द ही अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म की शूटिंग करने लंदन के लिए रवाना होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories