मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करके लौटी है। हालांकि, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया कि वे मालदीव को काफी मिस कर रही है। वहीं, बुधवार को बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलती नजर आई। इस दौरान जहां करीना बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई वहीं, तैमूर सुपर एक्साइटेड दिखे। घर से बाहर निकलते ही उनका अंदाज एकदम बदल गया। इतना ही नहीं तैमूर अब बड़े हो गए हैं तो वे मम्मी का हाथ पकड़कर चलना भी पसंद नहीं करते। करीना-तैमूर के अलावा अन्य सेलेब्स भी मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। नीचे देखें करीना कपूर के बेटे तैमूर की डिफरेंट अंदाज में फोटोज...