हैवी मांग टीका, बड़ी नथ, राजस्थानी लुक में करवाचौथ पर दिखी सुष्मिता की भाभी, चांद का किया दीदार

Published : Nov 05, 2020, 12:00 PM ISTUpdated : Nov 07, 2020, 03:55 PM IST

मुंबई. सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने ये तस्वीरें करवाचौथ के मौके पर शेयर की है। इनमें उनका राजस्थानी लुक देखने के लिए मिल रहा है। एक्ट्रेस ने हैवी मांग टीका, बड़ी नथ और राजस्थानी लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने रेड कलर के लहंगे में करवाचौथ के मौके पर चांद का दीदार किया। इस ट्रैडिशनल लुक में चारू बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को दी सलाह...

PREV
16
हैवी मांग टीका, बड़ी नथ, राजस्थानी लुक में करवाचौथ पर दिखी सुष्मिता की भाभी, चांद का किया दीदार

चारू असोपा ने राजस्थानी लुक में फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये बताया है कि करवा चौथ पर कैसे तैयार होना है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हाय मेरा इंस्टा परिवार, करवा चौथ पर कैसे तैयार होना है।' इसके साथ ही उन्होंने मरून कलर के आउटफिट में भी फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को करवाचौथ विश किया था। 

26

बता दें, बीते दिनों चारू असोपा को लेकर मीडिया में खबरें आई थी कि राजीव सेन से उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली चारू ने बताया जाता है कि अपना सरनेम भी हटा दिया था। ये खबर तब आई थी जब राजीव पत्नी को अकेले मुंबई छोड़कर दिल्ली चले गए थे। 

36

एक इंटरव्यू में राजीव ने बताया था कि वो उस वक्त घर से बाहर क्यों निकलेंगे? उन्हें ये सभी खबरें सुनकर हंसी आ रही थी। उनके तीन घर हैं, एक दिल्ली, दुबई और एक मुंबई में। उन्हें लग रहा था कि चारु का कोई दोस्त उनका ब्रेनवॉश कर रहा है, क्योंकि वो तो बहुत सीधी हैं। अगर कोई उन पर निशाना साधने की कोशिश कर कहा है तो वो भी सोशल मीडिया पर उसका नाम उजागर करेंगे।

46

हालांकि, करीब 3 महीने के बाद मीडिया में खबरें आई थी कि दोनों के बीच रिश्ता ठीक हो गया है। इसके बाद दोनों ने साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। चारू ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने खुद को एक समझदार, सुंदर और परफेक्ट पत्नी बताया था। चारू ने लिखा था कि 'वो एक बेहतरीन पर्सनैलिटी हैं, जो स्मार्ट है, दयालु है, सुंदर है और हॉट भी है।' इसके आगे बेटर हाफ लिखा हुआ था।

56

राजीव और चारू, दोनों अलग-अलग समुदायों से आते हैं। इसलिए, इन दोनों की शादी में दोनों समुदायों के रीति-रिवाजों का पालन किया गया। राजस्थानी और बंगाली रीतिरिवाजों के अनुसार इस हॉट कपल की शादी के रस्म निभाए गए। 

66

चारू असोपा और राजीव सेन ने पिछले साल 2019 में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories