Published : Aug 20, 2020, 03:13 PM ISTUpdated : Aug 21, 2020, 10:01 AM IST
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हालांकि, अब इस मामले की आगे की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। उनकी मौत पर सेलेब्स भी आए दिन कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोगों ने तो भाई-भतीजावाद तक का आरोप इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर लगाया है। अब केआरके यानी कमाल राशिद खान ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने अक्षय पर कई गंभीर आरोप भी लगाए, जिससे खिलाड़ी कुमार के फैन्स खफा हो गए हैं। केआरके ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर अक्षय के लिए कुछ ऐसी बातें कह दी जिससे लोगों के होश उड़ गए है।
अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस बिग बॉस फेम कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के निशाने पर रहते है। लोगों की खरी-खोटी सुनने के बाद भी वे अपनी बात को सामने रखने से डरते नहीं है। बीते कुछ घंटे में उन्होंने अक्षय कुमार पर बार-बार निशाना साधा है।
27
उन्होंने बैक टू बैक अक्षय के बारे में ट्वीट किए हैं। बता दें कि अक्षय ने सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्वीट के जरिए खुशी जताई थी। कमाल आर खान ने अक्षय पर निशाना साधते हुए कहा- ओह सर आप आज ही जागे है? आप 65 दिनों से सो रहे थे? आपका ये ड्रामा अब काम नहीं करेगा।
37
केआरके यहीं पर नहीं रूके उन्होंने दूसरे ट्वीट में अक्षय को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके फैंस नाराज हो गए। उन्होंने कहा- हमारे सूत्रों के मुताबिक सुशांत की डायरी में अक्षय कुमार का नाम था। लेकिन अब वो पन्ने डायरी से गायब है। आशा करता हूं कि सीबीआई सच का पता लगा लेगी।
47
उन्होंने तीसरे ट्वीट में लिखा- 14 जून को अक्षय कुमार ने मेंटल इलनेस पर एक वीडियो जारी किया था और वो लोगों को बताना चाह रहे थे कि सुशांत ने आत्महत्या की है। और आज वो सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को दिए गए केस की सुनवाई के बाद ट्वीट कर रहे है। और सच ये है कि सड़क 2 के ट्रेलर की बर्बादी की वजह से ही उन्हें ये करना पड़ा है।
57
हालांकि, अक्षय ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। फिलहाल, वे लंदन में है।
67
अक्षय कुछ दिनों पहले ही फैमिली के साथ लंदन रवाना हुए थे। वे यहां अपनी अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग जल्दी ही शुरू करेंगे।
77
फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी लीड रोल में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।