करीना कपूर के ननदोई से लेकर अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड के इन बड़े घरानों के दामाद हैं ये 9 स्टार्स

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई शानदार कलाकार हैं जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर खूब नाम कमाया। लेकिन बतौर लीड एक्टर वे अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं रहे। इन्हीं में से एक हैं एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu)। कुणाल 38 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 मई, 1983 को श्रीनगर में हुआ था। कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र में की थी। उन्होंने टीवी सीरियल गुल गुलशन गुलफाम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने एक कश्मीरी लड़के का किरदार निभाया था। उसके बाद से कुणाल ने महेश भट्ट की फिल्म सर में काम किया। इस रोल के बाद से उनके पास काम की लाइन लग गई थी। सर के बाद उनको आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला। वे फिल्म राजा हिंदुस्तानी में नजर आए। हालांकि, लीड एक्टर के रोल में सफल नहीं हुए। उन्होंने 2015 में सोहा अली खान (Soha Ali Khan) से शादी की और वे पटौदी खानदान के दामाद बने। 

Asianet News Hindi | Published : May 25, 2021 7:14 AM IST

19
करीना कपूर के ननदोई से लेकर अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड के इन बड़े घरानों के दामाद हैं ये 9 स्टार्स

आपके बता दें कि कुणाल के अलावा इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जो बॉलीवुड के नामी खानदान के दामाद है। बात कुणाल के साले यानी सैफ अली खान की करें तो कपूर खानदान के दामाम है। वहीं, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कुणाल कपूर से लेकर कुमार गौरव और आयुष शर्मा भी बड़े घरानों के दामाद हैं। 

29

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से 2001 में शादी की है। 

39

अजय देवगन मुखर्जी खानदान के दामाद है। उन्‍होंने गुजरे जमाने की मशहूर एक्‍ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल से 1999 में शादी की थी। 

49

सैफ अली खान कपूर खानदान के दामाद हैं। उन्होंने रणधीर कपूर और बबीता की छोटी बेटी करीना कपूर से 2012 को शादी की थी।

59

कुमार गौरव ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे सुनील दत्त के दामाद है। उन्होंने उनकी बेटी नम्रता दत्त से 1984 में शादी की थी। 

69

धनुष बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी।

79

आयुष शर्मा खान खानदान के दामाद हैं। उन्होंने गुजरे जमाने के स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की बेटी और सलमान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। कपल की शादी 2014 में हुई थी।

89

कुणाल कपूर की पत्नी बॉलीवुड के बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। वे अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। उनकी पत्नी का नाम नैना बच्चन है। कपल ने 2015 में शादी की थी। 

99

शरमन जोशी बॉलीवुड फिल्मों के विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। उन्होंने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से 2000 में शादी की थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos