57 साल की हो गई Mahabharat की उत्तरा, इस वजह से ससुर ने छीन लिया था अंतिम संस्कार का भी हक

Published : Feb 28, 2022, 06:12 PM IST

मुंबई। टीवी सीरियल महाभारत में उत्तरा का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) 57 साल की हो गई हैं। 28 फरवरी, 1965 को गोवा के एक कोंकणी परिवार में जन्मी वर्षा ने करियर की शुरुआत 90 के दशक में मराठी फिल्म 'गम्मत जम्मत' से की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 1988 में बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी सीरियल महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाया था। वर्षा ने बतौर एक्ट्रेस पहली बॉलीवुड फिल्म 1991 में आई 'दूध का कर्ज' की थी। इस फिल्म में वर्षा ने कजरी का रोल निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा के ससुर ने उन्हें और उनके पति को अपनी प्रॉपर्टी से पूरी तरह बेदखल कर दिया था। वर्षा और उनके पति को नहीं दी फूटी कौड़ी..

PREV
18
57 साल की हो गई Mahabharat की उत्तरा, इस वजह से ससुर ने छीन लिया था अंतिम संस्कार का भी हक

वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) ने शिकारी, साथी, हनीमून, घर जमाई, तिरंगा, खलनायिका, इंसानियत के देवता, मुकदमा और चेहरा जैसी कुछेक और फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें उस दौर की दूसरी एक्ट्रेस की तरह कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। 

28

इसके बाद वर्षा (Varsha Usgaonkar) ने मार्च, 2000 में मशहूर संगीतकार रविशंकर शर्मा (रवि) के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली। 2012 में जब रवि का निधन हुआ तो उसके बाद वर्षा पर उनकी ननदों ने संपत्ति कब्जा करने का आरोप लगाया था। 

38

वर्षा (Varsha Usgaonkar) की ननदों ने दावा किया था कि उनके पिता के निधन के बाद भाई और भाभी ने घर पर कब्‍जा कर लिया है। दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर रवि ने अपनी वसीयत में अपना घर अपनी बेटियों के नाम कर दिया था। 

48

इतना ही नहीं, रवि ने अपनी वसीयत में ये भी लिखा था कि मेरे बेटे और बहू ने शादी के बाद से मेरी किसी भी तरह से कोई मदद नहीं की है। मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद बेटे और बहू का मेरी संपत्ति पर कोई हक न हो। 

58

वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) के ससुर ने तो वसीयत में ये तक लिखा था कि मेरी मौत के बाद मेरा बेटे और बहू को मेरे शव को हाथ तक न लगाने दिया जाए। इस मामले में कोर्ट के दखल के बाद संगीतकार रवि के बंगले को उनकी बेटियों को सौंपा गया था। 

68

बता दें कि वर्षा (Varsha Usgaonkar) के पिता एकेएस उसगांवकर गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। वर्षा ने 1990 में दूरदर्शन के टीवी शो 'रानी लक्ष्मीबाई' में लीड रोल किया था। इसके अलावा वो टीवी सीरिज घर जमाई और जमाई राजा में भी काम कर चुकी हैं। 

78

वर्षा (Varsha Usgaonkar) ने ब्रह्मचारी, गम्मत-जम्मत, हमाल दे धमाल, सगलीकडे बोम्बाबोम, सवत माझी लड़की, शेजारी शेजारी, एक होता विदूषक, लपांडव और अफलातून जैसे मराठी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में उत्तरा के किरदार निभाया था। 

88

वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) ने जितेन्द्र, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, नाना पाटेकर और रजनीकांत जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। वर्षा उसगांवकर फिलहाल मराठी सीरियल सुख म्हणजे नक्की काय असत में काम कर रही हैं। इसमें वो नंदिनी का रोल निभा रही हैं। 

ये भी पढ़ें :
Bhagyashree और उनके पति Smart Jodi में एक एपिसोड के लिए ले रहे इतने पैसे, जानें बाकी कंटेस्टेंट की फीस

पत्नी के साथ साली की शादी में पहुंचे KGF स्टार Yash, 6 साल पहले इनसे की शादी; अब हैं दो बच्चों के पिता

Kabhi Kabhie की वो खूबसूरत हीरोइन जिसे अब पहचानना भी है मुश्किल, फिल्म के ये स्टार्स छोड़ गए दुनिया

इतनी रात घर से ये काम करने निकली Malaika Arora, बिखरे बाल और इस बात को लेकर नजर आई हैरान-परेशान

आखिर क्यों शक्ति कपूर की बेटी ने ठुकरा दिया था Salman Khan का ऑफर, 16 की उम्र में ही खुल गई थी किस्मत

पैसों की तंगी और फुटपाथ पर गुजारी रातें, फिर भी अपने जुनून को पूरा करने इस डायरेक्टर ने नहीं मानी हार

Recommended Stories