मुंबई. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 48 साल की हो गई हैं। 23 अक्टूबर, 1973 को मुंबई में पैदा हुईं मलाइका ने अपना बर्थडे शुक्रवार देर रात ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, बीती रात मलाइका के पेरेंट्स के घर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस पार्टी में शामिल होने करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), अर्जुन कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में शामिल होने मलाइका अपनी दोस्त करीना के साथ पहुंची। दोनों की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में करीना के गाल कुछ ज्यादा ही फूले दिख रहे है और उन्होंने मेकअप तक नहीं किया है। वे सिम्पल का लोअर और सफेद-काली शर्ट पहन ही बर्थडे पार्टी में पहुंच गई। नीचे देखे मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...
ये तो सभी जानते है करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में भी शामिल होती है। करीना देर रात मलाइका के साथ स्पॉट हुई।
28
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा देर रात एक साथ नजर आई। मलाइका ने जहां सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था वहीं, करीना बिना मास्क के ही नजर आई।
38
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर आपस में बात करने में काफी बिजी थी। इस दौरान मलाइका बिना मेकअप दिखी।
48
बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे को जन्म देने के बाद से ही करीना का वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने अपने फिटनेस पर काम किया लेकिन अभी उनका वजन कम नहीं हुआ है।
58
बता दें कि करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों के पास ही फिलहाल किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। हालांकि, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि करीना को सुजॉय घोष की एक फिल्म ऑफर हुई है।
68
मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- आज के दिन या किसी और दिन मैं सिर्फ तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। दुआ करता हूं कि इस साल तुम सबसे ज्यादा मुस्कुराओ।
78
करिश्मा कपूर भी मलाइका अरोड़ा के बर्थडे में शामिल होने पहुंची थी। इ दौरान उन्होंने डार्क कलर की प्रिंट वाली लॉन्ग फ्रॉक पहन रखी थी। सेफ्टी के लिए मास्क भी पहन रखा था।
88
अपनी साली की बर्थडे पार्टी में शकील लड़क भी शामिल हुए। इस दौरान वे काले रंग की टी-शर्ट में नजर आए। बता दें कि शकील, मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा के पति है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।