खूबसूरती ही नहीं, 1 और मामले में माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें; मिलिए एक्ट्रेस की Family से

Published : May 15, 2021, 01:16 PM IST

मुंबई। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 54 साल की हो गई हैं। 15 मई, 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान अनिल कपूर के साथ आई फिल्म 'तेजाब' से मिली। वैसे, माधुरी दीक्षित के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बहनों और फैमिली के बारे में कम ही लोगों को पता है। कुछ साल पहले माधुरी ने अपनी बहन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों बहनें स्कूल काम्पिटीशन के दौरान डांस करती नजर आई थीं। इस फोटो में यह पहचानना भी मुश्किल था कि कौन माधुरी हैं और कौन-सी उनकी बहन। माधुरी दीक्षित की दो बहने हैं, जिनके नाम रूपा और भारती हैं।

PREV
18
खूबसूरती ही नहीं, 1 और मामले में माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें; मिलिए एक्ट्रेस की Family से

माधुरी की दोनों बहनों रूपा और भारती के अलावा उनका एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। दरअसल, माधुरी दीक्षित का अपना स्टारडम इतना ज्यादा रहा कि उनकी फैमिली के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।
 

28

माधुरी की तरह ही उनकी दोनों बहनें भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। कहा जाता है कि माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के लिए रूपा और भारती ने कभी बॉलीवुड में आने की नहीं सोची।

38

हालांकि माधुरी की दोनों बहनें भी अब सैटल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

48

माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

58

80 और 90 के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की।

68

माधुरी और श्रीराम नेने की शादी में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो, श्रीदेवी, उनके पति बोनी कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, नम्रता शिरोड़कर और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

78

माधुरी एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो महज 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने दो बेटों अरीन और रियान के पेरेंट्स हैं।

88

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले 36 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था। फिल्म को सफलता नहीं मिली लेकिन माधुरी के काम को काफी सराहा गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories