54 साल के इस एक्टर ने लगाए ऐसे पुशअप्स देखकर दंग रह गई पत्नी फिर कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई. 54 साल के मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं ये बात सभी जानते है। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को इस तरह से फिट रखा है कि फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को फिटनेस चैलेंज देते रहते हैं। इस बार मिलिंद ने लोगों को फिट रहने के लिए एक नई चुनौती दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें वे सुपरमैन पुशअप्स लगाते नजर आ रहे हैं। पुशअप्स करते हुए हवा में उछलते दिख रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 12, 2020 9:02 AM IST / Updated: May 14 2020, 02:55 PM IST

16
54 साल के इस एक्टर ने लगाए ऐसे पुशअप्स देखकर दंग रह गई पत्नी फिर कही दिल छू लेने वाली बात

मिलिंद ने वीडियो और फोटो पर कैप्शन लिखा-  अगला कदम सुपरमैन पुशअप्स, इसमें और ज्यादा विस्फोटक ताकत की जरूरत है। मेरा नया पसंदीदा काम जल्दी बेहतर होगा। निश्चित रूप से इसके लिए बाल भी मदद कर रहे हैं।

26

इस वीडियो को शूट करने वाली उनकी पत्नी अंकिता ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- और अभी तक उन्होंने ऐसा करते हुए अपना चार्म बनाए रखा है। 

36

मिलिंद और अंकिता ने 2018 में शादी की थी। बता दें कि दोनों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की थी। दोनों ने पहली शादी अलीबाग में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के बीच की थी। ये शादी महाराष्ट्रीयन-असमिया रीति-रिवाज से हुई।

46

मिलिंद और अंकिता ने दोबारा शादी भारत से बाहर पुर्तगाल और स्पेन में की थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के फोटोज शेयर करते हुए लिखा था - "जंगल में बहते हुए झरने के बीच शादी करने का सपना था।" दोनों की दोबारा शादी में परिवारवाले मौजूद थे। सबसे खास बात ये थी कि दोनों ने 300 किमी नंगे पैर पैदल चलने बाद शादी की थी। 

56

मिलिंद की अंकिता से शादी से पहले भी कई अफेयर रहे हैं। 2006 में उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की।हालांकि, तीन साल साथ रहने के बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कुछ दिनों तक उनका अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा। एक्स-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ उनका अफेयर था।

66

मिलिंद की पत्नी अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है। 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी , फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos