Mouni Roy Wedding Album:कभी दूल्हे के गले लगीं तो कभी शरमायी-सी दिखीं मौनी, देखें शादी की PHOTOS

Published : Jan 27, 2022, 12:23 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 12:26 PM IST

मुंबई। टीवी की नागिन (Naagin) के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बंधन में बंध गई हैं। 27 जनवरी को मौनी ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी कर ली। इस दौरान मौनी साउथ इंडियन ब्राइड बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौनी रॉय ने अपनी शादी में रेड-गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने मांग टीका, बेदी, नेकलेक, ईयररिंग्स और हाथों में भरी-भरी चूड़ियों से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। 

PREV
18
Mouni Roy Wedding Album:कभी दूल्हे के गले लगीं तो कभी शरमायी-सी दिखीं मौनी, देखें शादी की PHOTOS

मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी की रस्मों के दौरान कभी पति सूरज के गले लगती दिखीं तो कभी सकुचाई-शरमाई सी खड़ी नजर आईं। मौनी-सूरज की शादी मलयाली रीति-रिवाज से हुई। 

28

तस्वीरों में साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय (Mouni Roy) की सादगी साफ झलक रही है। सिंपल लुक में भी मौनी स्टनिंग लगीं। सिर से पांव तक मौनी रॉय गोल्डन ज्वैलरी में लदी नजर आईं। 

38

शादी के मंडप में जाते वक्त मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फ्लाइंग किस दी। शादी की रस्मों को निभाता ये कपल साथ में बेहद परफेक्ट लग रहा है। सूरज ने अपनी शादी के दिन गोल्डन कुर्ता और सफेद लुंगी पहनी। 
 

48

सूरज और मौनी रॉय (Mouni Roy) की जोड़ी दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही है। सूरज नाम्बियार फिलहाल दुबई में रहते हैं, जहां वो बैंकर और बिजनेसमैन हैं। इसके साथ ही उनकी पुणे में इवेंट कंपनी है। 

58

सूरज और मौनी (Mouni Roy) की पहली बार मुलाकात साल 31 दिसंबर 2019 की रात दुबई के एक नाइट क्लब में हुई। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। अजनबियों के रूप में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सूरज और मौनी एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी।

68

बंगाली परिवार में जन्मी मौनी (Mouni Roy) ने अपनी पढ़ाई सेंट्रल स्कूल से पूरी की और उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग करने लगी और फिल्मों में अपना हाथ अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गई। 

78

2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इसके बाद उन्होंने कुछ और शोज में काम किया। फिर उन्होंने देवों के देव महादेव में सती का रोल ऑफर हुआ। इस रोल उन्हें घर-घर में फेमस बना दिया। 

88

मौनी आखिरी बार 2018 में टीवी शो नागिन में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आई थी। इसके बाद वे फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर और मेड इन चाइना में नजर आई। 

ये भी पढ़ें :
Mouni Roy Wedding: दोस्तों ने जमकर लगाई दुल्हनिया को हल्दी, फूलों की बारिश के बीच हुई मेहंदी सेरेमनी

Bobby Deol Birthday : कभी इस वजह से पापा से करते थे नफरत, Dharmendra की किसी बात पर नहीं होते थे राजी

कभी पीठ दिखाई तो कभी पहनी बिना बटन लगाए पैंट, देखें Urfi Javed की हद पार करने वाली 8 बोल्ड PHOTOS

क्या Ex बहू को तलाक के लिए दोषी मानते है Nagarjuna, Samantha Ruth Prabhu को लेकर कही ये बड़ी बात

Bobby Deol Birthday:बचपन में पापा की हेयरस्टाइल फॉलो करता था बेटा धरम, बॉबी से कहीं ज्यादा हैंडसम है बड़ा बेटा

Mouni Roy ने सजाई पिया के नाम की मेहंदी, माथे पर टीका, कानों में बड़े बड़े झुमके पहने खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

Read more Photos on

Recommended Stories