PHOTOS: मौनी रॉय ने फ्यूजन साड़ी में दिखाया दिलकश अदाएं, फैंस बोले-सुंदरता की मूरत

मुंबई. टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय ( (Mouni Roy) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदाओं पर लाखों लोग फिदा हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन अपनी सेक्सी अदाओं से भरी तस्वीरें शेयर करके फैंस को मदहोश करती रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने मैटेलिक फ्यूजन साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमे वो डिवाइन ब्यूटी लग रही हैं। आइए नीचे देखते हैं उनके ग्लैमर से भरी देसी लुक को...

Nitu Kumari | Published : May 18, 2022 6:08 AM IST

16
PHOTOS: मौनी रॉय ने फ्यूजन साड़ी में दिखाया दिलकश अदाएं,  फैंस बोले-सुंदरता की मूरत

नागिन फेम मौनी रॉय  इन दिनों 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ (DID Li’l Masters) सीजन 5 शो में बतौर जज बनी नजर आ रही हैं। शो में वो अलग-अलग अंदाज में पहुंचती हैं। जिसकी तस्वीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी करती हैं। हाल ही में वो अपना ग्लैमर अंदाज वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं।

26

मौनी रॉय कॉपर शेड की मैटेलिक फ्यूजन साड़ी में लहराती हुई दिख रही हैं। वो कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। जिसे देखकर फैंस का दिल मचल उठा है। 
 

36

मौनी ने इस आउटफिट के साथ मैसी बाल, लाइट मेकअप और न्यूड कॉपर लिपस्टिक को पेयर किया है। जिससे उनकी खूबसूरती और बढ़ गई है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन एयरिंग पहन कर पूरे लुक को पूरा किया है।

46


मौनी ने इन तस्वीरों के कैप्शन में त्रिशूल इमोजी शेयर किया है। उनकी अदाओं को देखकर फैंस भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें सुंदरता की मूरत कह रहा है तो कोई ग्लैमरस का खिताब दे रहा है। हार्ट और फायर इमोजी की तो लाइन लगी हुई है।

56

मौनी के पोस्ट पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उन्हें गोल्डन गर्ल बुला रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अदाकारा के 23 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

66

मौनी रॉय फिल्म ब्रह्मास्त्र  में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ वो स्क्रीन शेयर करेंगी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी दिखाई देंगे। काफी वक्त डेट करने के बाद  27 फरवरी को मौनी रॉय अपने ब्यॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग शादी की थीं। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos