राज कपूर के कहने पर फिल्म के लेखक इंदर राज आनंद ने नरगिस का रोल जोड़ दिया। इस फिल्म में नरगिस ने निम्मी का किरदार निभाया था। आग हो वो फिल्म है, जिसमें राज कपूर ने पहली बार नरगिस के साथ स्क्रीन शेयर की थी। राज कपूर ने नरगिस के साथ फिल्म 'बरसात', 'अंदाज', 'आवारा', 'बेवफा', 'अनहोनी', 'आह', 'श्री420', 'चोरी-चोरी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों ने करीब 16 फिल्मों में साथ काम किया।