Published : Jun 09, 2022, 09:23 AM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) आज यानी 9 जून को शादी के बंधन में बंध गई है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने महाबलीपुरम के शेरेटन गार्डन में ग्रैंड वेडिंग की। बता दें कि उनके प्री- वेडिंग फंक्शन्स मंगलवार से ही शुरू हो गए थे। पहला फंक्शन मेहंदी सेरेमनी था। वहीं, बुधवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें कपल के घरवाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। अब कपल शादी कर पति-पत्नी बन गए है। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इसी बीच आपको दोनों की कुल संपत्ति के बारे में बताते है। आपको बता दें कि प्रॉपर्टी के मामले में नयनतारा, विग्नेश ने काफी आगे है। नीचे पढ़ें दोनों की संपत्ति के बारे में...
रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। इस शादी में उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने कुछ खास दोस्तों को भी इन्वाइट किया है।
26
विग्नेश शिवन ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि उनकी शादी एक प्राइवेट वेडिंग होने जा रही है, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार दोपहर तक दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आएंगी।
36
बात नयनतारा की संपत्ति की करें तो भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के घर जन्मी नयनतारा की कुल संपत्ति 71 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे हर फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती है। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती है।
46
वहीं, होने वाले दूल्हे विग्नेश शिवन की प्रॉपर्टी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपए है। वे एक निर्देशक के तौर पर हर फिल्म लिए 1 से 3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। विग्नेश गीतकार भी हैं और एक गाने के लिए वे करीब 1 से 3 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।
56
नयनतारा और विग्नेश शिवन कॉलीवुड के पावरफुल कपल हैं। उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता है। दोनों के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलती है। यदि नयनतारा और विग्नेश शिवन की कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 120 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
66
सामने आ रही खबरों की मानें तो कपल की शादी में शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत, विजय, सूर्या, अजीत, विजय सेतुपति सहित कुछ सेलेब्स शामिल हो सकते है। बता दें कि नयनतारा फिल्म जवान में शाहरुख के साथ नजर आने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।