- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- आखिर क्या खाकर और कौन सा स्टेप फॉलो करके सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वजन
आखिर क्या खाकर और कौन सा स्टेप फॉलो करके सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वजन
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन क्वीन के नाम से फेमस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज यानी 9 जून को 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 1985 को इंडस्ट्री के झकास सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kpaoor) के घर हुआ था। सोनम ने भी अपने पापा की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपनी किस्मत आजमाना चाही। उन्होंने कुछ अच्छे बैनर और हिट स्टार्स के साथ स्क्रीन भी शेयर की, लेकिन वे बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई। बता दें कि सोनम ने डेब्यू करने से पहले अपना 35 किलो वजन भी किया था, जिसके लिए उन्होंने करीब 2 साल कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने खाने के साथ और भी कई चीजों पर कंट्रोल किया और वर्कआउट पर पूरी तरह से ध्यान दिया। फिलहाल, सोनम अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। नीचे पढ़ें आखिर कैसे 86 किलो की सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वजन....
/ Updated: Jun 09 2022, 06:15 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सोनम कपूर अपनी स्टाइल, फैशन और फिटनेस को लेकर हमेशा छाई रहती है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले सोनम का वजन 86 किलो था। दरअसल, वे इस दौरान एक गंभीर बीमारी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित थी और इसी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया था।
सोनम कपूर ने जब फिल्मों में आने की सोची तो उन्हें पहले अपना वजन कम करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने हेल्दी लाइफ स्टाइल औप स्ट्रिक डाइट प्लान फॉलो किया। इस प्लान के साथ उन्होंने करीब 2 साल मेहनत की।
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने डाइट और वर्कआउट पर तो काम किया ही साथ ही उन्होंने अपनी बॉडी को फ्लैक्सीबल बनाने के लिए कथक भी शुरू किया। कथक के जरिए उन्होंने एक्ट्रा कैलीरिज बर्न की और अपनी अपनी बॉडी को टोन किया।
सोनम कपूर ने फैट कम करने के लिए स्ट्रिक वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया। इसमें उन्होंने वेट ट्रेनिंग से लेकर पिलाटेस भी शामिल किए। इसके अलावा उन्होंने स्विमिंग और डांसिंग को भी अपने वर्कआउट प्लान में शामिल किया। उन्होंने हर दिन 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज भी की।
सोनम कपूर ने वजन कम करने के दौरान तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज किया। मीठा खाना तो उन्होंने एकदम छोड़ दिया था। वहीं, उन्होंने अपना डाइट चार्ट बनाया था। वे हर दो घंटे में भूख से बचने के लिए नट्स, एप्पल, और ड्राई फ्रूट्स खाया करती थी।
सोनम कपूर का डाइट प्लान
- सोनम अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से करती थी।
- ब्रेकफास्ट में ओटमील, ब्राउन ब्रेड, अंडे का सफेद हिस्सा और फ्र्टूस।
- लंच में एक कटोरी दाल, सब्जी, रागी रोटी, सलाद, चिकन या फिर मछली।
- डिनर में सलाद, सूपड चिकन या फिर मछली।
बता दें कि सोनम कपूर ने फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड हीरो थे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद सोनम ने कुछ और फिल्मों में काम किया। फिल्म नीरजा के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।
ये भी पढ़ें
आश्रम 3 की सानिया हो गई और बोल्ड, 7 PHOTOS में देखें ईशा गुप्ता का अबतक का सबसे स्टनिंग लुक
मम्मी ने पापा का घर क्या छोड़ा सनी देओल को ही अपना पिता मानने लगी थी डिंपल कपाड़िया की बेटियां
जब शिल्पा शेट्टी ने लगाए थे अक्षय कुमार पर ऐसे घिनौने आरोप, फूट-फूटकर रोते हुए सुनाई थी पूरी दास्तां
47 की उम्र में भी कुंवारी है एकता कपूर, पापा की एक बात क्या मानी अभी तक नहीं बसा पाई अपना घर