सिर घुमाने वाला है 63 साल की नीतू सिंह का फिटनेस फंडा, रोज करती है 1 काम और इन 2 चीजों से रहती है दूर

Published : Jul 08, 2021, 10:20 AM IST

मुंबई. वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह (Neetu Singh) 63 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि नीतू ने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने फिल्म 'रिक्शावाला' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। उनका बेटा रणबीर कपूर फिल्मों में एक्टिव है और बेटी रिद्धिमा फैशन डिजाइनर हैं। मां के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी। वैसे, आपको बता दें कि नीतू इस उम्र में भी काफी एक्टिव और फिट है। वे अपनी हेल्थ पर बहुत ज्यादा देती है और खुद को फिट रखने के लिए रोज वर्कआउट करती है। नीचे पढ़े आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज और कैसा है उनका डाइट प्लान...

PREV
19
सिर घुमाने वाला है 63 साल की नीतू सिंह का फिटनेस फंडा, रोज करती है 1 काम और इन 2 चीजों से रहती है दूर

बता दें कि इतनी उम्र में भी नीतू एकदम फिट हैं। वे रोज 10 हजार कदम चलती हैं और फिट रहने के लिए हर दो घंटे में खाना खाती हैं। उनका फिटनेस मंत्र है एक्टिव रहना।

29

वे सुबह खाली पेट अदरक, दालचीनी और तुलसी लेती हैं। फिर सेब का जूस पीती हैं। लंच में दो सब्जी, सलाद और एक कटोरी दही। वे मसालेदार खाने को छूती तक नहीं है।

39

स्नैक्स में चाय के साथ 5 बादाम और राजगिरी की चिकी। शाम को सात बजे ईसबगोल की भूसी। डिनर में सूप या स्किम्ड मिल्क। रात को वे कम चीनी वाली डार्क चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। घी और मक्खन से वे परहेज करती हैं।

49

खुद को फिट रखने के लिए नीतू प्रॉपर शेड्यूल को फॉलो करती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद की फिटनेस पर बात की थी।

59

उन्होंने बताया था, "जब यंग थी तो ज्यादा फिट महसूस करती थी। मैं जब फिल्में करती थी तो मेरा वजन 68 किलो था। जीनत अमान और परवीन बाबी, बॉलीवुड में स्लिम बॉडी का कल्चर लेकर आई थीं।"

69

नीतू सिंह फिट और हेल्दी रहने के लिए हमेशा एक्टिव रहती हैं। उनका कहना है कि वे पूरे सप्ताह वर्क आउट करती हैं। नीतू पाइलेट्स मैट, योगा, टोटल रेजिस्टेंस एक्सरसाइज (trx) करती हैं। वे अपने ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करती हैं।

79

नीतू ने 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करने का ऑफर फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने दिलवाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी', 'दो कलियां', 'घर घर की कहानी' में बतौर बाल कलाकार काम किया।

89

1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में' से मिली। नीतू ने 'जहरीला इंसान' (1974), 'खेल खेल में' (1975), 'रफू चक्कर' (1975), 'दीवार' (1975), 'कभी कभी' (1976), 'परवरिश' (1977), 'धरमवीर' (1977), 'कस्मे वादे' (1978), काला पत्थर (1979), याराना (1981) जैसी फिल्मों में काम किया।

99

नीतू ने ऋषि कपूर से 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। शादी के 26 साल बाद उन्होंने फिल्म 'लव आजकल' (2009) से कमबैक किया था। इसके अलावा उन्होंने दो दुनी चार (2010), जब तक है जान (2012), बेशरम (2013) में काम किया। हालांकि, अब ऋषि इस दुनिया में नहीं है।

Recommended Stories