Published : Jun 22, 2020, 07:04 PM ISTUpdated : Jun 23, 2020, 11:30 AM IST
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भले ही एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उनकी खुदकुशी के सदमे से बॉलीवुड अब तक उबर नहीं पाया है। हालांकि सुशांत के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने के फैसले के बाद से ही इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) का मुद्दा गरमा गया है। आलम ये है कि कई स्टारकिड्स को नेपोटिज्म की वजह से ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर भी लोग बॉलीवुड में चलने वाली खेमेबाजी (लॉबिंग) को लेकर उग्र हो रहे हैं। वैसे, देखा जाए तो 100 साल से ज्यादा पुरानी इस फिल्म इंडस्ट्री में आज नहीं बल्कि पहले भी कई कैम्प रहे हैं। फिर चाहे वो राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार का दौर हो, या अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, अनिल कपूर या मिथुन। खेमेबाजी तब भी थी और आज भी बरकरार है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के उन टॉप प्रोडक्शन हाउसेस के बारे में, जो फिल्म इंडस्ट्री में खेमेबाजी के सबसे बड़े कैम्प बन गए।
यशराज फिल्म्स के भारत के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, जालंधर, जयपुर, इंदौर, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और कोच्चि में डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस हैं। इसके अलावा यूके, यूएसए और यूएई में भी इनके ऑफिस हैं।
212
यह यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशन की सबसिडरी कंपनी है। इसकी स्थापना रॉनी स्क्रूवाला और उनकी पत्नी जरीना ने की थी।
312
टी-सीरिज के संस्थापक गुलशन कुमार हैं। हालांकि 1997 में उनके निधन के बाद से ही अब इसकी बागडोर बेटे भूषण कुमार के हाथों में है।
412
धर्मा प्रोडक्शंस को अब यश जौहर के बेटे करन जौहर संभाल रहे हैं। इस बैनर के तले उन्होंने कई बड़ी फिल्में बनाई हैं, जिनमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, ऐ दिल है मुश्किल शामिल हैं।
512
बालाजी मोशन पिक्चर्स की स्थापना जितेन्द्र ने की थी। अब इस प्रोडक्शन हाउस को उनकी बेटी एकता कपूर चला रही हैं। एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स के नाम से एक और कंपनी चलाती हैं, जिसके तहत टीवी सीरियल्स बनाए जाते हैं।
612
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले भी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण हुआ है। इनमें जुडवा, मुझसे शादी करोगी, हाउसफुल, किक, बागी 2 और 83 जैसी फिल्में शामिल हैं।
712
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी का प्रोडक्शन हाउस है। इसके तहत उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, माय नेम इज खान, रा वन, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, रईस और जीरो जैसी फिल्में बनाई हैं।
812
श्री अष्टविनायक सिनेविजन के बैनर तले गोलमाल, भागमभाग, जब वी मेट, संडे, गोलमाल रिटर्न्स, लक, ब्लू, खट्टा मीठा, दबंग और रॉकस्टार जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
912
भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हम दिल दे चुके सनम, सावरिया, मैरीकोम, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
1012
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले अब तक लगान, तारे जमीं पर, पीपली लाइव, धोबी घाट, डेल्ही बेल्ही, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
1112
धर्मेन्द्र की प्रोडक्शन कंपनी विजेता फिल्म्स के बैनर तले अब तक घायल, दिल्लगी, इंडियन, सोचा न था, अपने, घायल वंस अगेन, यमला पगला दीवाना और पल पल दिल के पास जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
1212
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी एसकेएफ के बैनर तले बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, रेस 3, लवयात्री, नोटबुक, दबंग 3 जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।