पति और बच्चों के साथ गुपचुप तरीके से ससुराल पहुंची सलमान खान की बहन, लगाई जा रही ऐसी अटकलें

Published : Jun 22, 2020, 04:54 PM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 10:12 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में अभी भी कोरोना वायरस को प्रकोप कम नहीं हुआ है। कई लोग इस महामारी की चपेट में है और रोज हजारों लोग इसी की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कोरोना का असर नहीं हुआ है। यहां के हालात भी खराब है और कई लोग रोज मौत की नींद सो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही घर से बाहर निकल रहे है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्सा-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की बहन को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर ये कि अर्पिता खान अपनी फैमिली के साथ मंडी, हिमाचल प्रदेश पहुंची है।

PREV
17
पति और बच्चों के साथ गुपचुप तरीके से ससुराल पहुंची सलमान खान की बहन, लगाई जा रही ऐसी अटकलें

अर्पिता परिवार के साथ अभी तक मुंबई में ही थीं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मंडी लाया गया। 

27

मंडी पहुंचते ही उनको पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटीन किया है। बताया जा रहा है कि परिवार के कोविड-19 के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

37

शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता मंडी पहुंची हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जब सभी कहीं जाने से बच रहे हैं, ऐसे में उनके अचानक हिमाचल पहुंचने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

47

बता दें कि अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा के साथ हुई है। 

57

खबरों की मानें तो अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की मंजूरी के बाद आयुष, अर्पिता और उनके दो बच्चे मंडी पहुंचे हैं। चंडीगढ़ से परिवार हेलीकॉप्टर से पहुंचा।

67

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मामला गरमाया हुआ है। जिसके बाद अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष, सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' में नजर आए थे।

77

नाना सलीम खान की गोद में अर्पिता की बेटी आयत।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories