पति को कसकर गले लगाती नजर आई प्रेग्नेंट अनुष्का तो पत्नी को बाहों में लेने खुद को नहीं रोक सके विराट

Published : Oct 10, 2020, 02:29 PM ISTUpdated : Oct 13, 2020, 10:55 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं और अपने पति विराट कोहली (virat kohli) के साथ समय बिता रही हैं। इस वक्त उनके पति और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के कप्टान (आईपीएल 2020 (IPL2020) के लिए यूएई में हैं। दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं।इसी बीच विराट और अनुष्का की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अनुष्का पति विराट को कसकर गले लगाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं विराट भी पत्नी को बाहों में लिए दिख रहे हैं। बता दें कि अनुष्का जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी।

PREV
18
पति को कसकर गले लगाती नजर आई प्रेग्नेंट अनुष्का तो पत्नी को बाहों में लेने खुद को नहीं रोक सके विराट

अनुष्का और विराट ने आईपीएल से पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था- और अब हम तीन होने वाले है। ये खबर सुनते ही फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

28

विराट ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए जो फोटो लगाई थी, उसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा था। 

38

अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा था- और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।

48

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। 

58

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर बताया कि कपल के घर बेटे का जन्म होगा या बेटी का। ज्योतिषी ने कहा था कि कपल का चेहरा पढ़ने और ज्योतिषी गणना के मुताबिक सबसे ज्यादा चान्सेस बेटी होने के है।

68

लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्‍का ने साथ में काफी क्‍वालिटी समय बिताया। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे और इस महामारी के खतरे को देखते हुए उन्‍होंने टीम के साथ यूएई जाना भी सही नहीं समझा और वे मुंबई से सीधे यूएई पहुंचे थे।

78

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी काफी सीक्रेट रखी थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

88

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का-विराट का रिश्ता कुछ सालों का नहीं, बल्कि बचपन से है। दरअसल, अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories