परेशान नजर आई पत्नी को सहारा देते दिखे Virat Kohli, प्रेग्नेंसी में भी Anushka ने पहनी इस तरह की ड्रेस

Published : Jan 07, 2021, 03:02 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 12:28 PM IST

मुंबई. अनुष्का शर्मा (anushka sharma) अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में है। वे रोज चेकअप कराने क्लीनिक जाती है। गुरुवार को अनुष्का पति विराट कोहली (virat kohli) के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आई। इस दौरान अनुष्का थोड़ी हैरान-परेशान भी नजर आए। पत्नी को परेशान देख विराट उन्हें हाथ से सहारा देते नजर आए। इस दौरान अनुष्का के बाल खुले थे और सेफ्टी के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। प्रेग्नेंसी में भी अनुष्का ने काले रंग का लॉन्ग टी-शर्ट पहन रखा था, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चेकअप कराने के बाद कपल ने वहीं के एक रेस्त्रां में लंच भी किया। बता दें कि अनुष्का बीती रात पति के साथ अपने मम्मी-पापा से मिलने गई थी। दोनों की कई सारी फोटज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। 

PREV
17
परेशान नजर आई पत्नी को सहारा देते दिखे Virat Kohli, प्रेग्नेंसी में भी Anushka ने पहनी इस तरह की ड्रेस

हाल ही में अनुष्का अपने अपार्टमेंट के बालकनी में बैठकर पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। इसी बीच मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज क्लिक कर ली थी। अनुष्का इस बात को लेकर कैमरामैन पर नाराज हुई। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर लताड़ लगाई। अनुष्का ने लिखा- फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी ये हमारी प्राइवेसी दखल देना जारी रखे हुए हैं। इस अभी बंद कर दीजिए। 

27

क्लीनिक से बाहर निकलते अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि आखिर बार-बार एक प्रेग्नेंट लेडी की फोटोज क्यों क्लिक और शेयर की जा रही है। 

37

एक शख्स ने नाराज होकर लिखा- प्लीज ये सब बंद कर दे। वे भी आम लोगों की तरह ही है। उन्हें भी प्राइवेसी की जरूरत है। उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ देते। एक बोला- जब उन्होंने फोटोज लेने को मना किया है तो आप लोग मानते क्यों नहीं। 

47

वही, कुछ लोगों ने अनुष्का की ड्रेस को लेकर भी कमेंट्स किए। एक ने लिखा- ऐसे वक्त में तो अनुष्का को थोड़े सलीके के कपड़े पहनने चाहिए। तो एक बोला- क्या पैंट पहनना भूल गई अनुष्का। 

57

प्रेग्नेंसी में अनुष्का अपनी डाइट का खास ध्यान रख रही हैं। सिर्फ अनुष्का ही नहीं, विराट भी इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि पत्नी ने समय पर खाना खाया या नहीं। 

67

आपको बता दें कि अनुष्का का डिलिवरी का टाइम भी पास आ गया है। वे करीब-करीब जनवरी महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। हालांकि, अभी डिलीवरी की डेट सामने नहीं आई है।

77

अनुष्का अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ बेबी बंप में फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक फैशन मैगजीन के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को शेयर किया था और बच्चे को लेकर अपनी आगे की प्लानिंग बताई थी। 

Recommended Stories