मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी का उनका लास्ट मंथ चल रहा है। और ऐसे वक्त में भी करीना घर में बैठकर आराम करने के बजाए पार्टी और सैर-सपाटा करने में बिजी नजर आती है। हाल ही में करीना के पति सैफ अली खान (saif ali khan) ने इस बात खुलासा किया था उनकी पत्नी फरवरी में बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच रविवार को करीना अपने घर के बाहर बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपना फेरवेट आउटफिट यानी प्रिटेंड कफ्तान कैरी कर रखा था। लाल लिपस्टिक, बड़े-बड़े गोल ईयरिंग्स और खुले बालों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। करीना के ओवरऑल लुक को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे कोई पार्टी अटेंड करने जा रही है।
सामने आई करीना की फोटोज में वे खूबसूरत तो दिख ही रही है साथ ही वे बेहद खुश भी नजर आ रही है। बता दें कि प्रेग्नेंसी में करीना अपनी डाइट का खास ध्यान रख रही है।
210
करीना बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और उनके बेबी बंप वाली फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। हाल ही में उनकी योगा करते हुए फोटोज सामने आई थीं।
310
इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस में इस बात की भी चर्चा की है कि इस बार करीना लड़के को जन्म देंगी या फिर लड़की की मां बनेंगी। इस बारे में कई सारे फैंस का ऐसा मानना हैं कि तैमूर को एक बहन मिलने वाली है। वहीं, एक ज्योतिषी ने भी भविष्यवाणी की है कि करीना एक लड़की को जन्म देने जा रही हैं।
410
करीना अकेली नहीं थी उनके साथ बेटा तैमूर अली खान भी था। इस मौके पर तैमूर अलग ही मूड में मस्ती करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने नीले रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी।
510
सामने आई तैमूर की फोटोज में देखा जा सकता है कि वे नैनी का हाथ थामे चल रहे हैं और फिर अचानक किसी बात को लेकर डरकर पीछे हटने लगते हैं।
610
जाह्नवी कपूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी की बेटी के घर के बाहर नजर आई। जाह्नवी ने कैमरामैन के कहने पर चेहरे से मास्क हटाकर भी पोज दिए।
710
मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर नजर आई। उनके हाथ में बड़ा सा हैंड बैग था और वे बिना मेकअप नजर आई।
810
बीती रात शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। इस मौके पर पति-पत्नी दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
910
शादी के बाद वरुण धवन ने अपने रुटीन काम में बिजी हो गए हैं। हाल ही में उन्हें जिम के बाहर देखा गया।
1010
करन जौहर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का बड़ा कोट पहन रखा था। और चेहरे पर भी लाल ही रंग का मास्क भी लगा रखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।