महीनों बाद पति से मिली प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खिली मुस्कान, पत्नी से यूं चिपके नजर आए निक जोनास

Published : Aug 04, 2021, 11:50 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो में प्रियंका ने पति निक को कसकर गले लगा रखा है और उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक है। वैसे, आपको बता दें कि दोनों महीनों से एक-दूसरे से दूर थे और अब जब लंबे समय बाद मिले तो दोनों एक-दूसरे को देखकर इमोशनल हो गए हैं। प्रियंका इतने दिनों बाद निक को अपने सामने देख खुद पर काबू नहीं रख पाई और उन्हें गले लगा लिया। दोनों की फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कपल बरसों बाद मिला है। नीचे देखें प्रियंका चोपड़ा ने पति को गले लगाकर फोटो शेयर कर क्या लिखा...

PREV
18
महीनों बाद पति से मिली प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खिली मुस्कान, पत्नी से यूं चिपके नजर आए निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है। इसमें उनके साथ निक जोनस हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रखा है। फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा- वो घर आ गए। बता दें कि निक हाल ही में प्रियंका के न्यूयॉर्क रेस्त्रां सोना गए थे। उनके साथ भाई केविन जोनस भी थे। दोनों भाइयों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

28

बता दें कि दोनों इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए। प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते यूके में रहीं वहीं, निक लॉस एंजेलिस में थे। लंबे समय बाद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आए। हाल ही में प्रियंका का बर्थडे था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर महंगी वाइन की फोटो शेयर की थी। ये गिफ्ट निक जोनस ने दिया था। निक ने उनका बर्थडे स्पेशल बनाया था, जिसकी झलक प्रियंका ने फोटोज के जरिए फैन्स के साथ शेयर की थी।

38

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले लंबे समय से अपने सोना रेस्त्रां की वजह से चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका के रेस्त्रां की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। रेस्त्रां के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने रेस्त्रां के अंदर की फोटोज भी दिखाई थी। 

48

इतना ही नहीं कुछ महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड भी लॉन्च की थी। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन राज पर से भी पर्दा उठाया, जिसके बारे में शायद कोई नहीं जानता था। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी एंकर ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया।

58

बता दें कि प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

68

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं।

78

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में वी कैन बी हीरोज, द मैट्र‍िक्स 4 शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।

88

महीने भर पहले कमाल आर खान यानी केआरके ने भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का 10 साल में तलाक हो जाएगा। केआरके ने अपनी भविष्यवाणियों की सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने दावा किया है कि कपल का तलाक अगले 10 साल में हो जाएगा। उनके इस बयान के बाद लोग उनपर जमकर भड़क थे और उन्हें खरी खोटी सुनाई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories