जिस लड़की को किया 20 साल डेट फिर शादी की और 4 साल तक नहीं बताया किसी को, यूं खुली सीक्रेट वेडिंग की पोल

Published : Aug 04, 2021, 11:12 AM IST

मुंबई. फेमस रैपर हनी सिंह (Honey Singh) की शादीशुदा जिंदगी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, उनके खिलाफ पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा और मारपीट का केस दर्ज किया है। शालिनी ने अपने वकीलों के जरिए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज किया है। इस मामले पर कोर्ट ने रैपर से 28 अगस्त तक जवाब मांगा है। याचिका में 10 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग और दिल्ली में घर के लिए हर महीने पांच लाख रुपए दिलाने की गुहार लगाई है। वैसे, आपको बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 20 साल तक डेट किया था। फिर कहीं जाकर बंधन में बंधे थे। नीचे पड़े हनी सिंह और शालिनी तलवार की लव स्टोरी और कैसी हुई थी दोनों की पहली मुलाकात...

PREV
18
जिस लड़की को किया 20 साल डेट फिर शादी की और 4 साल तक नहीं बताया किसी को, यूं खुली सीक्रेट वेडिंग की पोल

पंजाब के होशियारपुर में पैदा हुए हनी सिंह का परिवार कई साल पहले दिल्ली आकर बस गया था। यहां पेरेंट्स ने उन्हें गुरु नानक पब्लिक स्कूल में दाखिल करवा दिया और यहीं उनकी मुलाकात दिल्ली की ही रहने वाली शालिनी तलवार से हुई। दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और शालिनी, हनी की गर्लफ्रेंड बन गई।
 

28

स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद हनी सिंह संगीत की डिग्री लेने के लिए लंदन चले गए। हालांकि, दोनों में डिस्टेंस रिलेशनशिप मेंटेन रही। लंदन से लौटने के बाद ही हनी सिंह और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली।

38

हनी सिंह अपनी शादी को लेकर इसलिए चर्चा में रहे क्योंकि उन्होंने 4 साल तक अपनी शादी की बात छुपाकर रखी थी। इसी बीच जब शादी की फोटोज वायरल हुईं तब भी उन्होंने शादी से इंकार किया था। हालांकि. बाद में एक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार (2014) में उन्होंने शादीशुदा होने की बात मान ली थी।

48

दरअसल, हनी सिंह का एक अलग ही रूप शो इंडियाज रॉ स्टार के शूट पर देखने को मिला था। रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह का नया एलबम देसी कलाकार.. इस शूट के दूसरे दिन रिलीज होना था, जिसे लेकर वे काफी परेशान और नर्वस थे। उनकी नर्वसनेस की वजह से शूट शुरू होने में चार घंटे की देरी हुई। इस दौरान वे फोन पर किसी से बात करते थे।

58

फिर हनी सिंह अपना बैग उठाकर बाहर चले गए और किसी का इंतजार करने लगे। सभी लोग हैरान थे लेकिन जैसे ही कार में से एक लड़की निकली तो सभी समझ गए कि ये और कोई नहीं उनकी पत्नी शालिनी हैं। शालिनी ने हनी को काफी देर तक समझाया और शांत किया, तब कहीं जाकर उन्होंने शो की शूटिंग की। 

68

खबरों की मानें तो हर परफॉर्मेंस के बाद शालिनी, हनी को बैकस्टेज ले जाकर उनसे बात करतीं, शांत रहने को कहती और उनका ध्यान  रखतीं थी। आखिरकार, हनी ने अपनी पत्नी को स्टेज पर बुलाया और सबसे उनको इंट्रोड्यूज करवाया। यह पहला मौका था जब हनी ने अपनी पत्नी के बारे में बताया था। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था उन्हें समझ आ गई है कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।

78

हनी सिंह फेमस रैपर है और उन्होंने कई एल्बम के साथ फिल्मों के लिए गाने आए हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया है। हनी ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर भी हैं। 2012 में उन्होंने कॉकटेल और मस्तान के लिए सबसे ज्यादा फीस 70 लाख रुपए चार्ज की थी।

88

हनी सिंह के हिट गानों में अंग्रेजी बीट, लुंगी डांस, ब्लू आइज, ब्राउन रंग जैसे गाने शामिल हैं। हालांकि, नशे की लत लग जाने के कारण वे कुछ सालों के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। अब उन्होंने वापसी कर ली है। उन्होंने सनी लियोनी स्टारर फिल्म रागिनी MMS-2 का सॉन्ग चार बोतल वोदका.. गाया, जो काफी फेमस हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories