मुंबई. बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने दिवाली के मौके पर अपने घर में हुई पूजा और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी। फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए घर की झलक दिखाई दी थी। वैसे, आपको बता दें कि प्रियंका जानती है कि लाइमलाइट में कैसे रहा जा सकता है। उनकी स्टाइल और पसंद पर फैन्स क्रेजी रहते हैं। एक बार फिर प्रियंका चर्चा में आ गई है। दरअसल, इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी सगाई की अंगूठी है। इसी अंगूठी की वजह से प्रियंका ने पति निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया कि सभी लोग हैरान रह गए। नीचे पढ़े प्रियंका चोपड़ा आखिर क्यों कहा कि मेरा पति मुझे मार डालेगा...
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी बेशकीमती ज्वैलरी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उनकी सबसे कीमती ज्वैलरी कौन सी है? तब उन्होंने मजाक में हंसते हुए जवाब दिया कि अगर मैंने अपनी सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति मुझे मार डालेंगे।
29
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इस अंगूठी के साथ उनकी कई यादें जुड़ी है तो उन्होंने अपनी कीमती ज्वैलरी में इस अंगूठी का ही नाम लिया। इंटरव्यू के दौरान जब सगाई की अंगूठी की बात चले तो वे काफी इमोशनल हो गई।
39
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ रुपए है। ये एक खूबसूरत कटिंग वाले हीरे की अंगूठी है। रिपोर्ट्स की मानें तो निक जोनस ने यह अंगूठी अपने दोस्तों की मदद से ली थी।
49
निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कभी प्रियंका ने उनसे कहा था कि रिंग टिफनी होनी चाहिए, क्योंकि इसका उनके पिता से स्पेशल कनेकशन था। और इसी कारण निक ने अपने दोस्तों को बुलाया और टिफनी स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए रिंग पसंद की थी।
59
बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी और उसमें हुए खर्च के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि हमारी शादी में खर्च एक तरफा नहीं था बल्कि पूरी शादी का खर्च दोनों की तरफ किया गया था।
69
प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक और मैंने शादी का खर्च को शेयर किया था। लेकिन सिर्फ एक चीज में यानी इंगेजमेंट रिंग में शेयरिंग नहीं की गई थी और इसका खर्च सिर्फ निक ने ही उठाया था।
79
बता दें कि प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
89
प्रियंका फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
99
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जी ले जरा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही बिजी रहती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।