खुले बाल और बोल्ड ड्रेस में पति से लिपटी मदहोश दिखी प्रियंका चोपड़ा, पत्नी को बाहों में लिए दिखे निक

Published : May 24, 2021, 11:52 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जितना अपना काम में एलर्ट रहती है उतनी ही वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। कुछ घंटे पहले ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटोज शेयर की है, जिन्हें फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी क्रेजी हो गए हैं। इन फोटोज में वे पति (Nick Jonas) निक जोनास के साथ नजर आ रही है। उन्होंने इस दौरान बेहद बोल्ड और ट्रांसपेरेंट गाउन कैरी कर रखी है। दरअसल, यह फोटोज बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स (Billboard Music Awards 2021) की है, जहां वे पति के साथ पहुंची। 

PREV
110
खुले बाल और बोल्ड ड्रेस में पति से लिपटी मदहोश दिखी प्रियंका चोपड़ा, पत्नी को बाहों में लिए दिखे निक

सामने आई फोटोज में प्रियंका स्किन कलर की बोल्ड लुक की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है। इस दौरान उनके चेहरे पर गजब का कांफीडेंस देखने को मिल रहा है। जबकि एक पिक में वे निक के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें निक ग्रीन कलर के कोट पैंट में दिख रहे है। इस फोटो में मदहोश प्रियंका पति से लिपटी नजर आ रही है। वहीं, निक भी उन्हें बाहों में लिए दिख रहे हैं।

210

एक अन्य फोटो में निक पत्नी की आंखों में खोए से नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही है। कपल की इन फोटोज पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

310

हाल ही में घायल होने के बाद भी निक जोनास अब बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 की मेजबानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीबीएमए 2021 पहला अवार्ड शो होगा, जिसका सीधा प्रसारण अमेरिका में कोविड-19 के टीके उपलब्ध कराए जाने के बाद से होगा। 

410

प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं सारी लाइमलाइट लूट लेती है। म्यूजिक शो के रेड कारपेट पर कई बड़े स्टार्स नजर आए लेकिन सारा फोकस प्रियंका पर ही रहा। 

510

प्रियंका ने फोटोज पोस्ट करते हुए पति निक जोनास की खूब तारीफ की। प्रियंका ने लिखा- मैं आप पर बहुत गर्व करती हूं बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं, उसके साथ। आपका वर्क स्टाइल, आपकी परफॉर्मेंस। आप मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। आज आपने धमाल मचा दिया। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। प्रिंयका के आई लव यू के जवाब में निक जोनास ने लिखा- आई लव यू मोर। 

610

कुछ दिनों पहले प्रियंका अपनी किताब अनफिनिश्ड में किए गए इंटरेस्टिंग खुलासों को लेकर चर्चा में आई थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी एंकर ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया। 

710

प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में अपनी किताब Unfinished के अलावा अपने बचपन और दूसरे मुद्दों पर बात की। इंटरव्यू में ओपरा ने जब प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल चीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि भारत में रहते हुए आध्यात्म से न जुड़ पाना बेहद कठिन है। आप ठीक कह रही हैं। तमाम धर्मों के साथ जो हमारे आसपास हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है।

810

बता दें कि प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

910

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं।

1010

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

Recommended Stories