Published : Mar 03, 2022, 01:54 PM ISTUpdated : Mar 03, 2022, 07:31 PM IST
मुंबई/हैदराबाद। फिल्म पुष्पा (Pushpa) से घर-घर पॉपुलर हुए साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लग्जरी लाइफ जीते हैं। अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी और दो बच्चों बेटे अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा के साथ हैदराबाद में स्थित आलीशान घर में रहते हैं। लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन अल्लू अर्जुन के घर से लेकर उनकी वैनिटी वैन तक सब कुछ बेहद शानदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें Lyca प्रोडक्शन ने अपनी अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं। वहीं पुष्पा के लिए उन्होंने करीब 50 करोड़ रुपए फीस ली थी।
8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में जन्मे अल्लू (Allu Arjun) ने बतौर लीड एक्टर 2003 में आई फिल्म 'गंगोत्री' से करियर की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अल्लू 360 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
29
अल्लू (Allu Arjun) एक फिल्म के लिए 45 से 50 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि, पुष्पा की कामयाबी के बाद उन्होंने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। वैसे, अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग और डांस के साथ ही लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।
39
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के हैदराबाद स्थित बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू अर्जुन ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है।
49
बाहर से यह घर भले ही किसी बॉक्स की तरह दिखता है, लेकिन इसका इंटीरियर देखने लायक है। घर के अंदर शानदार कॉरिडोर है, जो लिविंग स्पेस की ओर जाता है। अंदर लिविंग रूम, डाइनिंग, किचन से बार काउंटर तक की फैसिलिटी मौजूद है।
59
अल्लू (Allu Arjun) कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, जिनकी कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपए है। उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी और BMW सीरिज की महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
69
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। अल्लू और स्नेहा की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए एक शादी में हुई थी। अल्लू को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था।
79
शादी के तीन साल बाद 3 अप्रैल 2014 को अर्जुन (Allu Arjun) पहली बार पिता बने थे। उनके घर बेटे अल्लू अयान का जन्म हुआ और इसके दो साल बाद यानी 2016 में अर्जुन के दूसरे बच्चे के रूप में उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म हुआ।
89
बता दें कि 2016 में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)एक मात्र ऐसे साउथ सुपरस्टार रहे, जिन्हें लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। अल्लू अर्जुन की लास्ट रिलीज फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की है। करीब 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 350 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है।
99
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल काम करेंगे। यह फिल्म इस साल के आखिर यानी दिसंबर, 2022 में रिलीज हो सकती है। इसमें फर्स्ट पार्ट की कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।