Published : Jan 18, 2022, 12:23 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 12:31 PM IST
मुंबई/चेन्नई। रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी ऐश्वर्या (Aishwarya) और दामाद धनुष (Dhanush) अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने 18 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया। कपल ने ट्वीट के जरिए अपना रिश्ता टूटने की खबर फैंस के साथ शेयर की। बता दें कि धनुष ने खुद से उम्र में बड़ी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर, 2004 को शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ऐश्वर्या 2006 में मां बनीं और उन्होंने बेटे यत्र को जन्म दिया। इसके बाद ऐश्वर्या 2010 में एक और बेटे लिंगा की मां बनीं। ऐश्वर्या-धनुष की शादी में न सिर्फ साउथ के सेलेब्स बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। दो बच्चों के पिता हैं धनुष..
बता दें कि धनुष (Dhanush) ने 23 साल की उम्र में खुद से 2 साल बड़ी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों पहली बार 2003 में Kadhal Kondaen फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
27
धनुष (Dhanush) और ऐश्वर्या की शादी में बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना भी पहुंचे थे। इसके अलावा इनकी शादी में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता भी पहुंची थीं। इनके अलावा कमल हासन और साउथ की कई दूसरी हस्तियों ने भी शादी में शिरकत की थी।
37
धनुष (Dhanush) को सबसे ज्यादा कामयाबी कोलावेरी डी..' सॉन्ग से मिली थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि धनुष ने इस गाने के बोल महज 6 मिनट में लिखे थे। गाने का रफ वर्जन 35 मिनट में शूट हुआ था।
47
धनुष (Dhanush) के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। वे पेटा से भी जुड़े हैं।
57
धनुष को लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास Audi A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series II जैसी लग्जरी कारें हैं।
67
धनुष (Dhanush) का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राज है। उनका नाम धनुष कैसे पड़ा इसके पीछे की भी एक कहानी है। 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम भी बदलने की सोची। 1995 में आई फिल्म 'कुरुद्दीपुन्नल' में 'धनुष' नाम का एक मिशन होता है। इसी से प्रभावित हो कर वेंकेटेश प्रभु ने अपना नाम धनुष रख लिया था।
77
धनुष (Dhanush) ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'तिरुडा तिरुडी' (2003), 'ड्रीम्स' (2004), 'पुधुपेत्तई' (2006), 'पोल्लाधवन' (2007), 'पदिक्कादवन' (2009), 'सीडन' (2011), 'एथिर निचल' ( 2013), 'रांझणा' (2013), 'मारी' (2015), 'वीआईपी 2' (2017) जैसी फिल्में शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।