मुंबई/चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की शादी को 41 साल हो गए हैं। बॉलीवुड समेत साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके रजनीकांत ने 26 फरवरी, 1981 को लता रंगाचारी से शादी की थी। शादी के बाद रजनीकांत और लता दो बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या के माता-पिता बने। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि रजनीकांत और लता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली मुलाकात में ही लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत..
बात 1981 की है, जब रजनीकांत (Rajinikanth) फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई। यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी ही थीं।
28
इंटरव्यू लेने पहुंची लता को देखते ही रजनीकांत (Rajinikanth) उन्हें दिल दे बैठे थे। इंटरव्यू के दौरान दोनों काफी कम्फर्टेबल थे, जिसकी खास वजह दोनों का बेंगलुरु से बिलॉन्ग करना था। इंटरव्यू खत्म होते-होते रजनीकांत ने लता रंगाचारी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
38
रजनीकांत (Rajinikanth) के प्रपोजल को सुनकर लता पहले तो हैरान रह गईं। हालांकि, बाद में लता ने मुस्कुराते हुए इतना जरूर कहा था कि इसके लिए उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी।
48
प्रपोज करने के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) ये सोचकर बेहद नर्वस हो गए थे कि पता नहीं, लता के माता-पिता शादी के लिए राजी होंगे या नहीं। हालांकि, किस्मत से दोनों के पेरेंट्स मान गए। इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी, 1981 को शादी कर ली।
58
रजनीकांत (Rajinikanth) और लता की दो बेटियां हैं। बड़ी का नाम ऐश्वर्या, जबकि छोटी का सौंदर्या है। ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई थी, जो कि साउथ के मशहूर एक्टर हैं। हालांकि, इसी साल जनवरी में धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक ले लिया। बता दें कि धनुष बॉलीवुड मूवी रांझणा, षमिताभ और अतरंगी रे में काम कर चुके हैं।
68
रजनीकांत (Rajinikanth) साउथ के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में नाम से ही चल जाती हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई करती हैं, लेकिन कभी ऐसा हो कि उनकी फिल्म ना चले या फ्लॉप हो जाए तो बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा लौटा देते हैं।
78
रजनीकांत (Rajinikanth) भले ही सुपरस्टार हैं लेकिन असल जिंदगी में वो काफी सादगी से रहते हैं। अपनी हर फिल्म के रिलीज होने के बाद रजनीकांत हिमालय चले जाते हैं और वहां एकांत में मेडिटेशन करते हैं।
88
रजनीकांत (Rajinikanth) को साउथ इंडिया में भगवान का दर्जा मिला हैं। दक्षिण भारत में तो इनके कई मंदिर भी बने हुए हैं और बॉलीवुड में भी ये बहुत फेमस हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात से रूबरू हैं कि रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले एक बस कंडक्टर थे। जब ये बस में टिकट काट रहे थे, तो इनकी स्टाइल से प्रभावित होकर एक डायरेक्टर ने इन्हें फिल्मों में मौका दिया था। उसके बाद से तो इनकी किस्मत ही बदल गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।