Published : Nov 16, 2021, 10:19 AM ISTUpdated : Nov 16, 2021, 10:26 AM IST
मुंबई. पिछले 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने शादी की फोटोज अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपनी शादी का एलान करते हुए पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैंने आज शादी कर ली है। मेरा प्रेमी, मेरा क्राइम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरी आत्मा का साथी ... पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है। राजकुमार राव ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा- आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, अपनी सबकुछ से आज शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए... और उसके बाद भी...। बता दें कि कपल की शादी चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। नीचे देखे राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की कुछ अनसीन फोटोज...
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई एक फोटो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राजकुमार ने पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरा वे शरमा गई और मुस्कराते हुए अपनी आंखे बंद कर ली।
28
शादी में पत्रलेखा ने सुर्ख लाल रंग का डिजाइनर लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने मांग टीका, बड़ी सी नथ, झुमके और हैवी नेकलेस कैरी किया था। ओवरऑल उनका वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
38
दुल्हन बनी पत्रलेखा के साथ फेरे लेते वक्त राजकुमार राव काफी एक्साइटेड नजर आए। वे फेरे लेते वक्त भी मस्ती में डांस करते नजर आए। वहीं, पत्रलेखा भी इस दौरान काफी खुश नजर आईं।
48
आपको बता दें कि पत्रलेखा की लाल ओढ़नी पर बंगाली में लिखा था- अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम। इसका हिंदी में मतलब है- मैं अपने प्यार से भरे दिल को आपको सौंपती हूं।
58
दुल्हन बनी पत्रलेखा एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने प्यारे डॉगी के साथ पोज देती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने ओढ़नी ने अपना पूरा ढक रख है।
68
शादी के बाद इस न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है। सामने आई फोटो में नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा मुस्कराती नजर आ रही है। उन्होंने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। मांग में सिंदूर, हैवी नेकलेस में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, राजकुमार काव काले के सूट में जच रहे हैं।
78
बता दें कि कपल की प्री वेडिंग पार्टी में करीबी दोस्त और फैमिली फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस दौरान राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया था और अंगूठी पहनाई थी।
88
बता दें कि चंडीगढ़ में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। मनोहर लाल खट्टर ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ फोटो शेयर कर बधाईयां दी भी दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।