पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था।  रणधीर ने अपने जन्मदिन के मौके पर घर पर लंच ऑर्गेनाइज किया, जिसमें कपूर फैमिली के ज्यादातर मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर करीना का कातिलाना अंजाद देखने को मिला। पापा को बर्थडे विश करने पहुंची करीना ने लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और काली रंग का प्लाजो कैरी कर रखा था। गॉगल लगाए करीना का ओवरऑल लुक कमाल का लग रहा था। इस मौके पर अपनो दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ पहुंची थी। वहीं, नीतू सिंह (Neetu Singh) जेठ का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इस दौरान उनका एकदम बिंदास देखने को मिला। नीचे देखें रणधीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे कपूर खानदान के मेंबर्स की फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2022 10:24 AM IST

18
पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

करीना कपूर ने पापा रणधीर कपूर को बर्थडे विश किया। उन्होंने पापा-मम्मी की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर लिखा- दुनिया के सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन मुबारक हो...पापा..मेरे पिता, मेरे प्यारे पिता, सामू, किउ, टिम टिम और जेह बाबा की ओर से नाना को शुभकामनाएं।

28

करीना कपूर ने बेटे तैमूर का हाथ थामे पोज दिए। लेकिन सामने आई फोटोज देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी ही धुन में मगन थे। 

38

नाना को बर्थडे विश करने पहुंचे जेह अली खान इस मौके पर मौसी करिश्मा कपूर की गोद में नजर आए। जेह का जन्मदिन भी कुछ ही दिनों में आने वाला है। 

48

बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई देने कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पठानी सूट पहन रखा था। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्हें चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

58

करिश्मा कपूर ने बेटी समायरा और मां बबिता (Babita) के साथ मिलकर कैमरामैन को पोज दिए। इस दौरान करिश्मा ने लाइट कलर का सलवार सूट पहन रखा था।

68

अरमान जैन (Arman Jain) भी पत्नी अनीशा मल्होत्रा के साथ मामा रणधीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे। उन्होंने भी फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। 

78

मौसी करिश्मा कपूर को गोद में जेह ने कैमरामैन को पोज दिए। वे बढ़े ही गौर से फोटोज क्लिक करने वालों को देख रहे थे। 

88

ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन (Adar Jain) के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी स्पॉट हुई। बता दें कि तारा भी जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली है। हाल ही में उनकी फिल्म तड़प को काफी पसंद किया गया था।

 

ये भी पढ़ें
Jodha Akbar@14: करोड़ों में बना Aishwarya Rai-Hrithik Roshan की मूवी का सेट, हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन 

Kareena और Karishma Kapoor में कौन ज्यादा तेज, पापा रणधीर कपूर खुद कर चुके हैं बेटियों को लेकर ये बड़े खुलासे

Kavita Kaushik Birthday: इसलिए मां न बनने का लिया फैसला, 9 साल बड़े मुस्लिम BF से तोड़ चुकी है रिश्ता

Randhir Kapoor Birthday: जिसकी खातिर Kareena Kapoor के पापा ने लिया था सबसे पंगा, उसी ने छोड़ा साथ

Kavita Kaushik Birthday: अभिनय नहीं बल्कि ये काम करना चाहती थीं कविता कौशिक, FIR से मिली शोहरत

चेहरे पर झुर्रियां और बिना मेकअप दिखी Kareena Kapoor तो अपनी पीठ की नुमाइश करती नजर आई Urfi Javed

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos