सोनम कपूर की तरह स्टाइलिश हैं Rhea kapoor, Anil Kapoor की बेटी इस चीज में हैं सबसे आगे

Published : Mar 05, 2022, 03:39 PM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 03:40 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 5 मार्च को वो अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया के अंदर कई खूबियां हैं, लेकिन वो अपनी बहन सोनम कपूर (Sonam kapoor) की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं। जहां सोनम की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी, वहीं रिया ने पिछले साल करण बूलानी (karan boolani) से बेहद सिंपल वेडिंग की थी। आइए उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें उनके बारे में जानते हैं...

PREV
17
सोनम कपूर की तरह स्टाइलिश हैं Rhea kapoor, Anil Kapoor की बेटी इस चीज में हैं सबसे आगे

रिया कपूर का जन्म महाराष्ट्र में 5 मार्च 1987 को हुआ था। सोनम कपूर की तरह वो स्क्रीन पर दिखने की चाहत नहीं रखती थी। बल्कि उनका सपना कुछ और था। वो एक फैशन डिजाइनर हैं। इसके साथ ही वो फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं। 

27

रिया भले ही लाइम लाइट में नहीं रहती हैं लेकिन वो सोनम कपूर की तरह ही स्टाइलिश हैं। उनका फैशन सेंस गजब का है।उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से 'ड्रामेटिक लिटरेचर' से ग्रेजुएशन किया था। 

37

रिया कपूर ने प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म 'आयशा' से डेब्यू किया था। फिल्म 'खूबसूरत' उनके करियर की दूसरी फिल्म थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया था. इसमें उनकी बहन सोनम कपूर के अपोजिट फवाद खान को कास्ट किया गया था।

47

अनिल कपूर की बेटी रिया  'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जानी जाती हैं। इस, मूवी में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया थी। 

57

रिया सोनम के बीच की बॉन्डिंग बेहद ही गहरी हैं। सोनम ने रिया के बर्थ डे पर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उनके बारे में कई बातें लिखी। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रिया! चाहे कुछ भी हो जाए, तुम मेरे साथ खड़ी रहती हो मेरी साथी मेरी दोस्त हो। मुझे नहीं पता मैं इस जीवन में कहा होती, अगर रास्ते में हर कदम पर आपके साथ नहीं होती। जब मैं आपके साथ होती हूं तो मैं केवल मैं और मेरे सबसे अच्छा नेचर होता है।' इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट का इमोजी लगाया है।

67

बता दें कि रिया ने  बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर फैशन ब्रैंड 'रेसन' को खड़ा किया है।  इसके अलावा अपने भाई हर्षवर्धन के लिए ड्रेस डिजाइन करती रहती हैं। सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर में बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। तीनों भाई बहन एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। 

Recommended Stories