मुंबई। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक गदर (Gadar 2) के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कुछ महीनों पहले शूटिंग सेट की फोटो शेयर की थीं, जिसमें वो सकीना (Sakeena) के गेटअप में नजर आई थीं। वहीं उनके पास फिल्म के लीड हीरो सनी देओल (Sunny Deol) यानी तारा सिंह और डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) भी नजर आए थे। बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की बर्फीली वादियों में शूट किया गया है। हम इस पैकेज में दिखा रहे हैं गदर 2 की शूटिंग के कुछ ऑन लोकेशन फोटोज।
फिल्म के सेट पर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) सफेद सूट के साथ पीले दुपट्टे में नजर आ रही हैं। वहीं उनके नजदीक बैठे सनी देओल (Sunny Deol) महरून कुर्ते के साथ सफेद पायजामे और मैचिंग पगड़ी में दिख हरे हैं।
28
फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने लिखा था- गदर-2 मुहूर्त शॉट। इसके साथ ही उन्होंने आर्मी जनरल सुरेंद्र सिंह और रोहित जयकाय को टैग करते हुए उन्हें शूटिंग सेट पर टाइम बिताने के लिए शुक्रिया भी कहा था।
38
बता दें कि फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में सनी देओल, अमीषा पटेल के अवाला एक्टर उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) नजर आएंगे। उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं और फिल्म में सनी देओल के बेटे जीते के किरदार में नजर आ चुके हैं।
48
गदर 2 (Gadar 2) में तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान जाएंगे लेकिन इस बार वो पत्नी सकीना नहीं बल्कि अपने बेटे के लिए पाकिस्तान में कदम रखेंगे। बता दें कि 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म गदर में कहानी जहां छोड़ी गई थी वहीं से इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
58
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर 2 (Gadar 2) की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के बाद लखनऊ में भी की जाएगी। खबर है कि फिल्म का 70 परसेंट हिस्सा यहीं शूट किया जाएगा। इसके लिए लॉ मार्टिनियर कॉलेज, हुसैनाबाद कालेज, कैसरबाग, काकोरी और मलीहाबाद की लोकेशंस देखी गई हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी फिल्म की शूटिंग होगी।
68
पीरियड ड्रामा मूवी गदर को जी स्टूडियो और अनिल शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहानी को शक्तिमान ने लिखा है, जबकि म्यूजिक मिथुन का रहेगा। वैसे, लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं अमीषा पटेल के डूबते करियर के लिए ये फिल्म वरदान साबित हो सकती है।
78
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही सनी देओल ने डायरेक्टर आर बाल्की के साथ अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चुप' (Chup) का ऐलान किया था। इस फिल्म में सनी देओल साउथ सुपरस्टार ममूटी के बेटे दलकीर सलमान (Dulquer Salman) के साथ नजर आएंगे।
88
फिल्म में सनी देओल के साथ लीड रोल में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और श्रेय धनवंतरी भी होंगी। इसके अलावा सनी देओल फिल्म 'अपने 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, अमीषा पटेल आखिरी बार सनी देओल के साथ ही फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।