- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Kareena Kapoor के दादा का खानदान ही नहीं इस फैमिली ने भी दिए बॉलीवुड को स्टार्स, अब ये बेटी कर रही डेब्यू
Kareena Kapoor के दादा का खानदान ही नहीं इस फैमिली ने भी दिए बॉलीवुड को स्टार्स, अब ये बेटी कर रही डेब्यू
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई न कोई डेब्यू करता ही रहता है। वहीं, फिल्म मेकर्स भी कुछ लोगों को स्टार बनने का मौका देते रहते हैं। एक बार फिर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर (Karan Johar) नए चेहरों को अपनी फिल्म में मौका दे रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी न्यू फिल्म बेधड़क (Bedhadak) की घोषणा की। इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म में किन स्टार्स को चांस दिया है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), (Laksh Lalwani) और गुरफतेह सिंह पीरजादा (Gurfateh Singh Pirzada) नजर आने वाले है। यूं तो इंडस्ट्री में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के दादा राज कपूर (Raj Kapoor) के खानदान को सबसे बड़ा खानदान माना जाता है, जिनसे बॉलीवुड को ढेर सारे स्टार्स दिए। लेकिन आपको बता दें कि एक खानदान और जहां से कई स्टार्स इंडस्ट्री में नजर आए। और ये है अनिल कपूर (Anil Kapoor) खानदान। नीचे पढ़ें अनिल कपूर के खानदान के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आपको बता दें कि शयाना कपूर, अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी है। शनाया ने 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। बता दें कि इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर लीड रोल में थी।
शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स की फिल्म द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में भी कैमियो किया है। आपको बता दें कि वे उस वक्त चर्चा में आई थी जब उन्होंने ले बाल इन पेरिस से अपना डेब्यू किया था। शनाया काफी समय से बॉलीवुड में काम करना चाहती थीं और इसके लिए वे जमकर मेहनत भी कर रही थी और साथ ही ट्रेनिंग ले रही थी।
अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर की थी। उन्हें असली पहचान फिल्म वो सात दिन और मशाल से मिली। फिल्म माधुरी दीक्षित के साथ आई उनकी फिल्म तेजाब ने तो धमाका कर दिया। इस फिल्म से वे स्टार बन गए।
अनिल कपूर अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। वे साल में 2-3 फिल्मों में तो नजर आ ही जाते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो है। इसमें फिल्म में वे पहली बार नीतू सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी एक्ट्रेस है। सोनम ने फिल्म सावंरिया से डेब्यू किया था। उनकी कुछ फिल्में हिट ही और कुछ फ्लॉप। वहीं, सोनम की छोटी बहन रिया कपूर प्रोड्यूसर है। इनका भाई हर्षवर्धन कपूर ने भी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ने फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। उन्होंने 1980 में फिल्म हम पांच से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मि. इंडिया, रूप की रानी चोरो का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, नो एंट्री, वॉन्टेड, तेवर, मॉम सहित कई फिल्में प्रोड्यूस की।
आपको बता दें कि बोनी कपूर अभी इंडस्ट्री में एक्टिव है। उनकी अपकमिंग फिल्में मैदान और मिली है। मिली में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर लीड रोल में है। हाल ही में उनकी तमिल फिल्म Valimai रिलीज हुई, जो बॉक्सऑफिस पर धमाका कर रही है।
शानाया कपूर के पापा संजय कपूर भी एक्टिंग फील्ड से ही है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में खास सफलता नहीं मिली। वे अब फिल्में से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज में नजर आते हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज द फेम गेम स्ट्रीम हुई थी।
बोनी कपूर का बेटा अर्जुन कपूर फिल्मों में एक्टिव है। अर्जुन ने हिट फिल्म इशकजादे से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई एक्शन और रोमांटिक फिल्मों में काम किया।
बता दें कि हाल ही अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म कुख खास नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न, एफ 2: फन ए फ्रस्टेशन, कुत्ते, द लेडी किलर है। ये फिल्में इसी साल रिलीज होगी।
बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी फिल्मों में एक्टिव है। उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इसके बाद वे कुछ और फिल्मों में नजर आई। उनकी अपकमिंग फिल्में गुड लक जेरी, तख्त, रणभूमि, मिस्टर एंड मिसेस माही और मिली है।
आपको जानकर हैरानी होगी बोनी, अनिल और संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भी फिल्म प्रोड्यूसर रहे हैं। उन्होंने शहजादा, पोंगी पंडित, फूल खिले है गुलशन गुलशन, हम पांच, वो सात दिन, जुदाई, नो एंट्री, पुकार जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।
ये भी पढ़ें
पत्नी और 2 बच्चों के साथ करोड़ों के इस आलीशान घर में रहते हैं Pushpa स्टार Allu Arjun, अंदर से दिखता है ऐसा
बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है Anil Kapoor की भतीजी, Karan Johar की इस फिल्म से करने जा रही डेब्यू
मराठी शादी की रस्मों के बीच पति को लाड करती नजर आई Ankita Lokhande, नारंगी साड़ी में दिखी खूबसूरत
रियल लाइफ में इतनी बोल्ड और ग्लैमरस है Ajay Devgn की साली, 43 की उम्र में भी है कुंवारी, PHOTOS
बचपन में बेहद क्यूट थी Shraddha Kapoor, घर में खूब मचाती थी धूम, एक खास पल के लिए रहती थी क्रेजी