Published : Apr 30, 2020, 04:41 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST
मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि कपूर की अंतिम अस्पताल से शुरू हुई। उनकी बॉडी को एम्बुलेंस से मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में तक ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और कपूर खानदान के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी, सैफ अली खान, करीना कपूर सहित अन्य सेलेब्स मौजूद थे। हालांकि, बेटी रिद्धिमा कपूर पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं पाई। उन्होंने पिता के अंतिम दर्शन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए।
उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ करीबी और दोस्त शामिल हुए। खबरों की मानें तो सिर्फ 20 लोगों की ही शामिल होने की इजाजत मिली थी। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है।
211
करीना कपूर, अरमान जैन सहित कपूर खानदान के अन्य सदस्य हुए ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल।
311
शमशान घाट तक आलिया भट्ट कार से पहुंची।
411
सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के साथ।
511
शशि कपूर का बेटा कुणाल कपूर भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
611
आलिया भट्ट, रीमा जैन और आदर जैन।
711
ऋषि कपूर के छोटे आई राजीव कपूर कार से पहुंचे।
811
मास्क पहने अनिल अंबानी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
911
पत्नी के साथ पहुंचे अरमान जैन। अरमान, ऋषि की बहन रीमा जैन के बेटे हैं।
1011
फिल्ममेकर राहुल रवैल भी इस मौके पर मौजूद थे।
1111
ऋषि कपूर पिछले 2 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अमेरिका में अपना इलाज भी करवाया था। हालांकि, इलाज कराकर वतन लौटने के बाद भी उनकी तकलीफें कम नहीं हुई थी। वे एक बार दिल्ली और एक बार मुंबई में सांस लेने में प्रॉब्लम और इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।