प्रेग्नेंट पत्नी पर ही करीना कपूर के चाचा ने लगाए थे ऐसे इल्जाम, इसलिए नीतू सिंह को मानते थे दोषी

मुंबई. बॉलीवुड का सबसे बड़ा खानदान कपूर खानदान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत में सुधार है। फिर खबर आई कि रणधीर अपना पुश्तैनी बंगला आरके हाउस बेचने वाले है। वे पत्नी बबिता और बेटियां करीना-करिश्मा के घरों के पास बांद्रा में ही शिफ्ट होना चाहते है। आरके हाउस में वे छोटे भाई राजीव कपूर के साथ रहते थे लेकिन कुछ महीने ही उनकी मौत हो गई और वे अकेले रह गए। इसी बीच ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू सिंह (Neetu Kapoor) को लेकर एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस किस्से का जिक्र ऋषि ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम-खुल्ला में भी किया था। बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर की पहली डेथ एनिवर्सी (30 अप्रैल) पर पत्नी ने घर में पूजा रखवाई थी। 

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2021 6:42 AM IST / Updated: May 02 2021, 01:20 PM IST

19
प्रेग्नेंट पत्नी पर ही करीना कपूर के चाचा ने लगाए थे ऐसे इल्जाम, इसलिए नीतू सिंह को मानते थे दोषी

1973 में पहली बार फिल्म 'बॉबी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए। ऋषि कपूर ने बहुत ही छोटी उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। आम तौर पर लोग मानते हैं कि उनकी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी, लेकिन इससे पहले वह 'श्री 420' में एक छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नर्गिस को चॉकलेट देकर ऋषि कपूर को सीन करने के लिए मनाना पड़ता था।

29

'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसमें वह एक किशोर के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल के साथ उनके सीन काफी चर्चित हुए थे। इस फिल्म में अभिनय के बाद ऋषि कपूर की चर्चा शुरू हो गई थी।

39

'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वे डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी कर ली, जो उन दिनों सुपरस्टार थे।

49

इसके बाद उनका अफेयर नीतू सिंह से चला और उन्होंने शादी कर ली। इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में रही है। ऋषि कपूर रात के 8.30 के बाद नीतू सिंह को काम करने से मना करते थे। 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर वे नीतू सिंह को बहुत परेशान करते थे। वे उनका मेकअप बिगाड़ देते थे। नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी।
 

59

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1973 से 2000 के बीच ऋषि कपूर ने 92 रोमांटिक फिल्मों में बतौर लीड एक्टर एक्टर काम किया। इनमें से 41 मल्टीस्टारर थीं, जबकि 51 फिल्मों में वो सोलो हीरो के तौर पर नजर आए।

69

ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। 

79

कई फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। शादी के बाद 15 सितंबर 1980 को उनकी बेटी का जन्म हुआ। लेकिन नीतू के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी मुश्किल रहा था। इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।

89

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि उनकी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आए थे। उनकी पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट रही तो उनकी उम्मीदें काफी बढ़ गईं थीं। लेकिन जब बाकि फिल्में फ्लॉप हुईं तो वो परेशान हो गए। फिल्में फ्लॉप होने के कारण वे परेशान रहने लगे और धीरे- धीरे डिप्रेशन में जाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी असफलताओं के लिए प्रेग्नेंट नीतू को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते तनाव बढ़ने लगा।

99

ऋषि कपूर ने किताब में लिखा- नीतू प्रेग्नेंट थीं और हमारी बेटी रिद्धिमा का जन्म होने वाला था और इस हालत में उसे मेरे ऐसे बर्ताव को सहना पड़ा। बाद में मैं अपने साथी, परिवार और दोस्तों की मदद से इस हालत से बाहर निकला लेकिन मैं यह समझ सकता हूं कि मेरा ऐसे बर्ताव से उसे दुख हुआ होगा। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos