मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरिज तांडव (web series tandav) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली यह फिल्म में जबरदस्त राजनैतिक ड्रामा देखने को मिलेगा। यह सीरिज 9 एपिसोड में है। वहीं, सैफ की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (adipurush) की शूटिंग भी इसी महीने शुरू होने वाली है। लेकिन, खबरों की मानें तो सैफ इस फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, उनकी पत्नी करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट है और वे फरवरी-मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। और यहीं कारण है कि सैफ फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग का हिस्सा फिलहाल नहीं होंगे। वे पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। वे ओम राउत की फिल्म की शूटिंग मार्च के बाद शुरू करेंगे।
आपको बता दें कि सैफ चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। वे पहले से ही सारा आली खान, इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के पिता है। वहीं, उनकी पत्नी करीना दूसरी बार मां बनेगी।
210
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म आदिपुरष में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। डायरेक्टर ओम राउत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी और प्रभास अपनी शूटिंग शुरू कर लेंगे। वहीं, सैफ मार्च के बाद फिल्म की शूटिंग में भाग लेंगे।
310
राउत ने बताया कि सैफ और प्रभास फिल्म की शूटिंग को लेकर पिछले 3-4 महीनों से तैयारियों में जुटे हैं। दोनों स्टार्स के साथ ही पूरी टीम शूटिंग को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस वक्त टीम आखिरी शेड्यूल में बिजी है।
410
डायरेक्टर ने बताया- यह फिल्म रामायण पर आधारित है जिसमें सैफ लंकेश का रोल प्ले करते नजर आएंगे। वहीं, प्रभास राम का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त तक खत्म करने की पूरी कोशिश है।
510
इसके अलावा सैफ अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिज और यामी गौतम भी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से के शूटिंग नवंबर में हिमाचल प्रदेश में की गई थी। सैफ अभी भी इस फिल्म की शूटिंग करने में बिजी है।
610
हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान वेब सीरिज तांडव में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कहा- तांडव में मेरा किरदार उस राजनेता के बारे में हैं जो अपनी प्रतिक्रिया के कारण शक्तिशाली और खतरनाक है। मैं इस किरदार की तरफ आकर्षित हुआ क्योंकि आप नहीं जानते कि वह क्या सोच रहा है।
710
उन्होंने बताया- कुछ ऐसे रोल एक साथ आई हैं और इनमें से जिन निगेटिव रोल ने मुझे आकर्षित किया है वह बहुत अच्छी तरह से लिखी गई। मैं उन टर्म्स के बारे में नहीं सोचता। मैं दिलचस्प काम के बारे में सोचता हूं।
810
सैफ ने बताया- मैं बस कुछ ऐसा चुनता हूं जिसके लिए मैं घर से बाहर निकल सकूं। अक्सर हम अपने परिवार से दूर रहते हैं, हम किसी होटल में रहते हैं, इसलिए यह घर से दूर रहने लायक होना चाहिए। तान्हाजी और तांडव के डार्क शेड्स हैं, जिसने मुझे यह रोल निभाने के लिए आकर्षित किया है।
910
उन्होंने कहा- मुझे लगता है स्क्रीन पर लवर ब्वॉय की तुलना में ऐसे किरदार में अधिक मजा देते है, इसलिए मैं यह कर रहा हूं।
1010
बात सैफ की पत्नी करीना कपूर की बात करे तो उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी करने के साथ अपने रेडियो शो और कुछ ऐड्स के लिए भी शूट किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।