मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 56 साल के होने वाले हैं। हालांकि, उनके बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनके साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, सलमान को उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस में सांप (Snake) ने काट लिया, जिसके चलते उन्हें देर रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। फिलहाल वे अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में आराम कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनके फॉर्महाउस के आसपास का इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। सांप, अजगर यहां अक्सर देखने मिलते हैं। वैसे, उनका ये फॉर्महाउस बेहद लग्जिरियस है। ये करीब 150 एकड़ में फैला है। सलमान फुर्सत के वक्त यहीं टाइमपास करना पसंद करते हैं। नीचे देखें सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस की इनसाइड फोटोज...
सलमान खान अपने बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगे ये कहना मुश्किल है। फिलहाल वे रेस्ट कर रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि सलमान के जन्मदिन के साथ ही उनकी भांजी आयत का जन्मदिन भी मनाया जाता है। आयत का जन्म भी 27 दिसंबर को ही हुआ था। आयत उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी है।
211
सलमान खान का फॉर्महाउस अंदर से दिखने में काफी आलीशान है। यहां सुविधा की हर चीज मौजूद है। उनके फॉर्महााउस पर अक्सर पार्टियां और सोशल इवेंट्स होते रहते हैं।
311
आपको बता दें कि सलमान खान के फॉर्महाउस पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग भी यहीं हुई थी।
411
पनवेल, नवी मुंबई स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम अर्पिता फार्म्स है। बता दें कि अर्पिता सलमान की लाड़ली बहन है।
511
सलमान खान के इस फॉर्माहाउस में शानदार स्विमिंग पूल भी है। पूल के आसपास बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। पूल के साइड एरिया को भी अच्छी तरह से सजा कर रखा है।
611
फार्म हाउस में पालतू जानवरों (खासकर घोड़ों) की देखभाल के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है। अक्सर सलमान के फ्रेंड्स और गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, कैटरीना कैफ सहित अन्य मेहमानों को यहां हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है।
711
सलमान यहां बाइक राइडिंग के साथ ऑल टेरेन व्हीकल(ATV) गाड़ी भी चलाते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान फिटनेस फ्रिक हैं। इसी वजह से फार्म हाउस में सभी सुविधाओं से लैस जिम बना हुआ है।
811
सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। दोस्तों के साथ सलमान खान अक्सर फॉर्महाउस में समय बीताते हैं।
911
खबर हैं कि सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग इस बार मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में करेंगे।
1011
डायरेक्टर मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) की इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में 15 तारीख के बाद शुरू होगी और ये शूट करीब 15 दिनों अलग-अलग लोकेशन पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले टाइगर 3 की शूटिंग रूस, टर्की, ऑस्ट्रेलिया और मुंबई में की गई।
1111
बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी एक स्पाई फिल्मों की सीरीज है, जिसका पहला पार्ट एक था टाइगर 2012 में आया था। इसका डायरेक्शन कबीर खान ने किया था। पहली फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने 2017 में फिल्म का दूसरा पार्ट टाइगर जिंदा है रिलीज किया था। इसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है।