नागा चैतन्य से अलग होने के सदमे से बाहर निकली सामंथा रुथ प्रभु, फिर से प्यार करने के लिए तैयार!

Published : Apr 13, 2022, 08:00 PM IST

मुंबई. सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य पिछले साल अक्टूबर में एक दूसरे से अलग होने का फैसला सुनाकर फैंस को हैरान कर दिया  था। 4 साल लंबी शादी को खत्म करते हुए दोनों ने तलाक लिया और अलग-अलग राहों पर निकल पड़े। हालांकि तलाक लेने के बाद सामंथा को काफी कुछ सुनना पड़ा था। नागा चैतन्य के फैंस उन्हें ट्रोल्स भी करना शुरू कर दिए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अभिनेत्री अब फिर से अपनी जीवन में प्यार को अपनाने के लिए तैयार हैं। आइए नीचे जानते हैं सामंथा का दोबारा प्यार को लेकर क्या ख्याल है...

PREV
17
 नागा चैतन्य से अलग होने के सदमे से बाहर निकली सामंथा रुथ प्रभु, फिर से प्यार करने के लिए तैयार!

साउथ की सफल अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु नागा चैतन्य से अलग होने के सदमे से बाहर निकल चुकी हैं। वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

27

कहा जा रहा था कि अपने असफल शादी की वजह से वो दोबारा अपने जीवन में प्यार को मौका नहीं देंगी। लेकिन उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शादी टूटने के बावजूद अदाकारा प्यार के खिलाफ नहीं है।

37

बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने बताया कि सामंथा रुथ प्रभु अपने जीवन में बहुत खुश हैं। वह एक पॉजिटिव शख्सियत है। जो जीवन को बेहतर होने के लिए अपनी सारी उर्जा केंद्रित कर रही हैं।

47

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं। वो प्यार के खिलाफ नहीं हैं। अगर वो किसी खास को ढूंढने में कामयाब हो जाती हैं तो वो खुले हाथ से प्यार का स्वागत करने को तैयार हैं। 

57

वर्कफ्रंट की बात करें तो  सामंथा को हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द राइज' में आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। उन्होंने 'ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा' गाने पर डांस किया जो खूब वायरल हुआ। 

67

इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही यशोदा में नजर आने वाली हैं। यह 12 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories