Published : Sep 08, 2020, 05:25 PM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 10:35 AM IST
मुंबई. 61 साल के संजय दत्त (sanjay dutt) इन दिनों लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर है। वे फिलहाल अपना इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में करवा रहे हैं। खबरें तो यह भी है कि कोरोना काल खत्म होने के बाद वे अमेरिका आगे के इलाज के लिए जा सकते है। आपको बता दें कि उनका कीमोथेरेपी का पहला सेशन खत्म हो चुका है। कीमोथेरेपी के बाद वे पहली बार घर से बाहर नजर आए। हालांकि, सामने आई उनकी फोटोज को देखने से लगता है कि इलाज की वजह से उनकी सेहत काफी गिर गई है और बाल भी झड़ना शुरू हो गए हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा की शूटिंग शुरू कर दी है।
खबर के अनुसार संजय दत्त दो दिनों तक शूटिंग करेंगे। इसे पूरा करने के बाद ही वह अपने इलाज के लिए वापस जाएंगे।
212
संजय के इस मुश्किल वक्त में पत्नी मान्यता दत्त मजबूती से उनके साथ खड़ी हैं। मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में संजय दत्त अपने घर में खड़े नजर आ रहें हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा- रुक जाना नहीं तू कहीं हार के.. कांटों पे चल के मिलेंगे साए बहार के.. हमें अपनी जिंदगी में बेस्ट दिनों को वापस लाने के लिए बुरे दिनों से लड़ना होगा। कभी हारना मत।
312
संजय यशराज स्टूडियो के बाहर भी स्पॉट हुए।
412
रणबीर कपूर हैट लगाए बांद्रा में नजर आए।
512
उर्वशी रौतेला एयरपोर्ट पर नजर आईं।
612
बालों की पोनी बनाए पिंक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे वरुण धवन।
712
राजकुमार गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आए।
812
डायरेक्टर डेविड धवन सैलून के बाहर दिखे।
912
आलिया भट्ट बांद्रा के डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं।
1012
डायरेक्टर अयान मुखर्जी बांद्रा के डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखे।
1112
पति रितेश देशमुख के साथ नजर आई जेनेलियी डिसूजा।
1212
निमरत कौर मॉर्निंगवॉक पर स्पॉट हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।