मुंबई। फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) इस वक्त अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। सपना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनिथिंग’सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक शख्स ने पूछा- आपका बेटा किस पर गया है, आप पर या आपके पति पर? इस सवाल के जवाब में सपना ने कहा- वो पूरा वीर के जैसा है।
एक और शख्स ने सपना से पूछा कि आप अपने बेबी के बारे में कुछ पोस्ट क्यों नहीं करती हैं? इस पर सपना ने जवाब देते हुए कहा- मुझे लगता है कि उसे भी आप लोगों की तरह ही जीना चाहिए न कि हमारी तरह। आम आदमी बहुत कुछ होता है और वो आप लोगों की तरह आम है और मेरे लिए आप लोग खास हो और वो भी खास है।
210
इसके अलावा, एक यूजर ने सपना से पूछा- क्या आपकी कभी किसी से लड़ाई हुई है। इस पर उन्होंने कहा- मेरी रोज लड़ाई होती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने सपना से सवाल किया कि अपने बेटे को फैंस से कब मिलवा रही हैं? इस पर सपना बोलीं- मैं जल्दी ही बेटे से मिलवाऊंगी और जल्दी-जल्दी लाइव आया करूंगी।
310
बता दें कि सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। सपना ने वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी और इसकी खबर कई महीनों बाद मीडिया में सामने आई थी। वैसे, सपना चौधरी और वीर साहू की पहली मुलाकात 5 साल पहले 2016 में हुई थी।
410
सपना के मुताबिक, 2016 में जब मैं हिसार की लाडवा गौशाला के एक कार्यक्रम में वीर से मिली तो, वो मुझे बेहद खड़ूस लगे थे। मतलब ऐसा आदमी, जिसे न तो किसी से बात करने में इंटरेस्ट और ना ही मजाक करने में। इसके बाद हम दोबारा एक अवॉर्ड शो में मिले थे, जहां फिर से वीर ने मुझे अनदेखा कर दिया था।
510
हालांकि, उसने अनदेखा किया तो मैंने ही वीर से बात करने की कोशिश की। इस पर वो शरमा गए कि अब तो उनको मुझसे बात करनी ही पड़ेगी। उस बातचीत के बाद मुझे लगा कि वीर खड़ूस नहीं, बल्कि ऐसे शख्स हैं जो बाहर से जैसा दिखता है, भीतर से वैसा नहीं होता है। फिर हम एक-दूसरे को समझने लगे।
610
कुछ और मुलाकातों के बाद मेरी वीर से अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद सपना ने 24 जनवरी, 2020 को वीर साहू के साथ चंडीगढ़ में शादी कर ली। हालांकि पति के परिवार में अचानक किसी की मौत होने की वजह से वो अपनी शादी का खुलासा नहीं कर पाए थे। सपना चौधरी के पति वीर साहू किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
710
वहीं, जब अक्टूबर 2020 में सपना ने बेटे को जन्म दिया तो उनके फैंस के लिए ये खबर हैरान करने वाली थी। दरअसल, फैंस को ये नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं। इसके बाद, वीर फेसबुक लाइव आए और इस दौरान वो काफी नाराज हो गए। उन्होंने सपना के मां बनने की पोस्ट पर आई लोगों की प्रतिक्रियाओं पर जमकर भड़ास निकाली थी।
810
सपना चौधरी के मां बनने की खबर की पुष्टि उनकी मां नीलम चौधरी ने की थी। उन्होंने बताया कि 'मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वह भी नानी बनकर काफी खुश हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि 'इस शादी को दुनिया से छिपाकर क्यों रखा था। सपना की मां के मुताबिक, 'शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वीर के फूफाजी का निधन हो गया था।
910
बता दें कि सपना के पति वीर पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट हैं। कई हरियाणवी गानों में वीर साहू नजर आ चुके हैं, जिनमें खलनायक, रसूख आला, जाट यार लैंडलॉर्ड और ठाडी बाडी जैसे सॉन्ग शामिल हैं। हरियाणा में वीर को ‘बब्बू सिंह’ के नाम से भी जाना जाता है। वीर भी सपना की तरह ही जाट कम्युनिटी से आते हैं। वीर साहू का पहला गाना ‘थाड्डी- बड्डी’ काफी हिट हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘गांधी फिर आ गए’ में काम किया है।
1010
वहीं सपना चौधरी 'बिग बॉस' 11 में नजर आ चुकी हैं। सपना ने फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के गाने 'हट जा ताऊ' में भी काम किय है। वहीं अभय देओल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया। फिलहाल सपना चौधरी अपने परिवार के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।