मुंबई. बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में हुआ। आपको बता दें कि शाहरुख बिना किसी की सिफारिश के इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने अपने हुनर के दम पर एक के बाद एक बड़े बैनर की फिल्में अपने नाम की। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही कई बड़े रिस्क उठाए और लीड रोल के साथ ही विलेन का किरदार भी निभाया। यूं तो शाहरुख की फैमिली के हर मेंबर के करीब-करीब सारे लोग जानते हैं। हाल ही में उनका बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग्स केस में फंसा था। वहीं, उनकी एक बड़ी बहन है शहनाज लालारुख खान (Shehnaz Lalarukh Khan), जो लाइमलाइट से दूर रहती है। दरअसल, एक हादसे के बाद शाहनाज काफी डिस्टर्ब हो गई थी और दिन-ब-दिन उनकी हालत बिगड़ती गई। नीचे पढ़े खूबसूरती में हीरोइनों को टक्कर देने वाली शाहरुख खान की बहन के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ था...
आपको बता दें कि शाहरुख की बहन 61 साल की है। लालारुख की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था कि डिप्रेशन में चली गई थीं, जब उन्होंने अपने पिता की डेड बॉडी देखी थी। उसके बाद से वो अब तक उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।
28
शाहरुख के पिता की मौत 1981 में कैंसर की वजह से हुई थी। कहा जाता है कि इसकी खबर लालरुख को पहले नहीं थी। वो उस वक्त घर से बाहर थीं। जब वो लौटीं तो पिता की डेड बॉडी देखकर बेहोश हो गई थीं। इस घटना के बाद उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि वो डिप्रेशन में चली गईं और अक्सर बीमार रहने लगी।
38
शहनाज दो दिन तक बेहोश रही थीं। उनकी आंख से आंसू की एक बूंद तक नहीं बही थी। इसलिए वो डिप्रेशन में चली गईं। घर की सारी जिम्मेदारी शाहरुख के कंधों पर आ गई थी।
48
लालरुख, शाहरुख से 6 साल साल बड़ी है। बता दें कि वे शाहरुख की फैमिली के साथ उनके बंगले मन्नत में ही रहती है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान, लालारुख की देखभाल करते हैं।
58
एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था- शहनाज को पापा की मौत का इतना गहरा सदमा लगा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और 2 साल तक इससे उबर नहीं पाईं। वो रोती या चिल्लाती नहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पापा के जाने का गम साफ नजर आता था।
68
उन्होंने बताया था- फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए थे। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई लेकिन वो अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं।
78
यहां उनका कई दिनों तक इलाज चला। एक सुपरस्टार की बहन होते हुए भी शहनाज बेहद सादगी से रहना पसंद करती हैं। शहनाज भाई शाहरुख के तीनों बच्चों के भी काफी करीब हैं।
88
बता शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की करें तो 2018 के बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, अब वे कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वे फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में है। इसके अलावा वे साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म लायन में भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं।