17 दिन से कमरे में कैद अनिल कपूर के दामाद को आया रोना, पति को यूं दुलार करतीं दिखीं सोनम कपूर

मुंबई. कोरोनावायरस को लेकर दुनियाभर में लोग सावधानी बरत रहे हैं। भारत में कोरोनावायरस अपने दूसरे स्टेज पर है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरतते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सोनम कपूर भी दिल्ली में अपने ससुराल में है। उन्होंने खुद को पति आनंद आहूजा के साथ पिछले 17 दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। इन दिनों सोनम अपने पापा अनिल कपूर को खूब मिस कर रहे हैं। पापा भी सोनम को याद कर रहे हैं और उन्होंने बेटी-दामाद को अपना ख्याल रखने के लिए कहा है। अब सोनम और आनंद थोड़ा एन्जॉय भी कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2020 7:22 AM IST / Updated: Apr 07 2020, 10:31 AM IST

17
17 दिन से कमरे में कैद अनिल कपूर के दामाद को आया रोना, पति को यूं दुलार करतीं दिखीं सोनम कपूर
इसी बीच एक फोटो सामने आई है, जिसमें आनंद बेहद इमोशन नजर आ रहे हैं और सोनम पति को दुलार करतीं दिख रही है।
27
बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोनम पति के साथ 19 मार्च को वतन लौट आई थी। और उन्होंने खुद को पति के साथ तभी से कमरे में कैद कर रखा है। हालांकि, इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
37
कैद में सोनम किसी ने नहीं मिल पा रही है। इसी बीच उन्हें पापा अनिल कपूर और छोटी बहन रिया की याद आई। सोशल मीडिया पर एक्टिव सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे और रिया पापा अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने मैसेज लिखा- मिस यू।
47
कोरोना वायरस को लेकर एडवायजरी के तहत दोनों पति-पत्नी ने 14 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि कोविड 19 वायरस की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके। इस दौरान सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो पहली मंजिल पर बने अपने कमरे की खिड़की से नीचे खड़ी सास से बात करते हुए दिखी थी।
57
इसी बीच सोनम ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कोरोना से सावधान रहने के लिए सलाह दे रही है। हालांकि, लोगों को सलाह देना खुद सोनम पर ही भारी पड़ गया। बता दें कि सोनम ने खुद को पति आनंद आहूजा के साथ घर में कैद कर रखा है।
67
शेयर किए वीडियो में सोनम की आंखों के नीचे काले धब्बे दिख रहे हैं और चेहरे पर भी अजीबोगरीब निशान नजर आ रहे हैं। सोनम के मेकअप को लेकर यूजर्स कमेंट कर रहे है। एक ने कमेंट किया - इतना घटिया मेकअप क्यों किया।
77
वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम को आखिरी बार 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम सुजॉय घोष की अगली फिल्म में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल 'ब्लाइंड' होगा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos