आखिर क्यों इस लड़की से शादी करने सुनील शेट्टी को करना पड़ा 9 साल तक इंतजार, फिर उठाया था ये कदम

मुंबई. सुनील शेट्टी (suniel shetty) की शादी को 29 साल हो गए है। उन्होंने 25 दिसंबर, 1991 में माना कादरी (mana kadri) से शादी की थी। शायद कम ही लोग जानते हं कि सुनील ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही माना से शादी कर ली थी। 1992 में फिल्म बलवान से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील की पहली ही फिल्म हिट रही। उस समय कम ही लोग जानते थे कि वे शादीशुदा है। बता दें कि जितनी मशक्कत उन्होंने फिल्मों में आने के लिए की उतनी ही मेहनत उन्हें माना से शादी करने के लिए भी करनी पड़ी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। सुनील ने जब पहली बार माना को देखा तभी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए। सुनील ने माना को एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था, जहां वो अक्सर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। सुनील, माना से जान पहचान करना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उनकी बहन से बात की। आज की बात करें तो सुनील अभी भी फिल्मों में एक्टिव है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2020 9:34 AM IST / Updated: Jan 03 2021, 10:39 AM IST

18
आखिर क्यों इस लड़की से शादी करने सुनील शेट्टी को करना पड़ा 9 साल तक इंतजार, फिर उठाया था ये कदम

सुनील और माना की कई मुलाकाते छोटी बहन ने करवाई। इसके बाद उन्होंने शादी के बारे में सोचा। फिर एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों मिले। माना को खुल कर सुनील को समझने का मौका मिला।

28

फिर पार्टी के बाद दोनों बाइक राइड पर निकल गए और वहीं सुनील ने माना से अपने प्यार का इजहार किया। माना ने भी हां कर दी।

38

दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए उन्हें पता था कि उनकी शादी में अड़चने आएंगी। माना का जन्म पंजाबी- मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके माता पिता ने उनका नाम मोनीशा कादरी रखा था। वहीं, सुनील शेट्टी कर्नाटक के टुलु बोलने वाले परिवार से आते हैं। 

48

दोनों के परिवारों को लगता था कि अलग-अलग धर्म का होने की वजह से उनकी शादी लंबी नहीं चल पाएगी। मगर दोनों अड़े रहे और अपने परिवारों को मनाने में उन्हें 9 साल लग गए। 9 साल बाद 1991 में दोनों के परिवार ने शादी के लिए मंजूरी दी, तब जाकर सुनील और माना शादी के बंधन में बंधे। कपल के दो बच्चे अथिया और अहान शेट्टी है।

58

माना शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था- साथ में मिलकर चीजें करना कपल को जोड़े रखने में मदद करती है। आप जैसे दिखते हैं या जो करते हैं, उसमें आपसी अट्रैक्शन और एक्साइटमेंट बनाए रखना जरूरी है। किसी भी साथी को एक-दूसरे पर डिपेंड नहीं होना चाहिए, नहीं तो कपल एक-दूसरे को बोझ समझने लगते हैं।

68

एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी से सवाल किया गया था कि शादीशुदा होने के बाद भी उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा? उन्होंने कहा था- मेरे साथ जब भी ऐसा होता है, तो मैं खुद से सवाल करता था कि क्या यह कुछ पलों का अट्रैक्शन इस काबिल है कि मैं अपना सबकुछ दांव पर लगा दूं? 

78

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने जहां कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया वहीं, माना का भी बिजनेस वर्ल्ड में जाना पहचाना नाम है। माना मुंबई में एक लाइफस्टाइल स्टोर आर हाउस का संचालन करती हैं, जो लग्जरी डेकोर और गिफ्ट आइटम में डील करता है। 

88

माना एस-2 नाम के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की डायरेक्टर हैं, जो लग्जरी विला बनाने का काम करती है। साथ ही उनका एक क्लोथिंग ब्रांड भी है, जिसका नाम माना एंड इशा है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos