रिया ने कहा, सुशांत की फैमिली की नजरों में मैं ठीक लड़की नहीं थी, तो फिर बेटे को अकेला क्यों छोड़ा?

Published : Aug 28, 2020, 03:13 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान रिया ने सुशांत की जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इस दौरान रिया ने सुशांत की फैमिली के साथ अपने रिलेशन पर बात करने के साथ ही काफी कुछ कहा। रिया चक्रवर्ती ने कहा कि मैं सुशांत के पर‍िवार को ठीक नहीं लगती थी लेक‍िन जब बेटा परेशानी में था तो उनकी फैमिली ने फिर साथ क्यों छोड़ दिया था? 

PREV
17
रिया ने कहा, सुशांत की फैमिली की नजरों में मैं ठीक लड़की नहीं थी, तो फिर बेटे को अकेला क्यों छोड़ा?

रिया ने बताया कि सुशांत की फैमिली से उनके रिलेशन शुरुआत से ही अच्छे नहीं थे। उनकी फैमिली मुझे पसंद नहीं करती थी। लेक‍िन जब सुशांत खराब मानस‍िक स्थ‍ित‍ि से गुजर रहे थे तब उन्हें उनकी फैमिली ने अकेला क्यों छोड़ दिया। 

27

रिया ने कहा कि जब सुशांत को अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे सामने क्यों नहीं आए। उस वक्त रिया ही सुशांत के साथ थी। आखिर उनके परिवार वालों ने बेटे का साथ क्यों नहीं दिया?

37

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत मानसिक रूप से परेशान रहते थे। कभी-कभी वो कई दिनों तक मेंटली परेशान रहते थे लेकिन इस दौरान उनके पर‍िवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। यहां तक क‍ि सुशांत ने कई बार अपनी बहन को भी आने के लिए कहा, लेकिन उनकी ओर से भी कोई खास तवज्जो नहीं मिली। ऐसे में रिया ही सुशांत के साथ रही।  

47

रिया ने इस बात का भी खुलासा किया कि सुशांत और उनके पापा के बीच रिलेशन भी अच्छे नहीं थे। रिया के मुताबिक, जब सुशांत छोटे थे तब उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया था, इस कारण सुशांत अपनी मां के ज्यादा करीब थे। सुशांत मुझसे मिलने से पहले ही अपने पिता से पांच साल तक नहीं मिले थे। सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे। सुशांत की मां भी डिप्रेशन की शिकार थीं और इसी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

57

रिया के मुताबिक, जब मैं और सुशांत वाटरस्टोन रिसॉर्ट में रुके थे तो उनकी दो बहनें वहां आई थीं। मैंने दोनों बहनों मीतू और प्रियंका के पैर छुए। मैं चाहती थी कि उन्हें परिवार का सपोर्ट मिले। सुशांत रोते थे और दो महीने से अपने परिवार से गुहार लगा रहे थे कि वह आकर उनसे मिल लें। लेकिन बहनें आईं और उनकी मदद किए बिना ही वहां से चली गईं।
 

67

सुशांत को उनके परिवार से दूर करने के आरोपों पर रिया ने कहा, मैं सुशांत को परिवार से मिलने पर क्यों रोकती। सुशांत 8 से 13 जून तक अपनी बहन मीतू के साथ थे। 

77

रिया ने कहा कि इसी साल फरवरी में वह अपनी बड़ी बहन और जीजा ओपी सिंह से मिले थे। तीनों साथ में खाना खाने गए थे। इसकी फोटो भी है। इससे पहले जनवरी में वह बहन से मिलने चंडीगढ़ गए थे लेकिन दो दिन में ही लौट आए थे। 

Recommended Stories