मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके फैंस और परिवार वाले उनकी यादों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। एक्टर ने 12 दिन पहले 14 जून को खुदकुशी कर ली और बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन का शिकार थे। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2021 में शादी करना चाहते थे। एक्टर की उनके पिता से शादी को लेकर ही आखिरी बार बात हुई थी और उनके परिवार वालों को रेहा चक्रवर्ती के बारे में पता तक नहीं था।